Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर देओल फैमिली ने लिया बड़ा फैसला, फार्महाउस पर मनेगा जश्न, फैंस के लिए होगी ये खास व्यवस्था

Dharmendra: धर्मेंद्र 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. जिसके बाद उनके परिवारवाले और फैंस में दुख का माहौल है, और अब जब उनका जन्मदिन भी 8 दिसंबर को आने वाला है, तो फैंस के लिए परिवालों ने एक बड़ा फैसला लिया है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 5, 2025 5:04 PM IST

धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर देओल फैमिली ने लिया बड़ा फैसला, फार्महाउस पर मनेगा जश्न, फैंस के लिए होगी ये खास व्यवस्था

Dharmendra Khandala Farmhouse: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए. उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को आता है और इस साल उनका 90वां बर्थडे था. पिता के जाने के कुछ ही दिनों बाद इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए देओल परिवार ने एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है. सनी देओल और बॉबी देओल ने तय किया है कि वो धर्मेंद्र के जन्मदिन पर खंडाला स्थित उनके खूबसूरत फार्महाउस पर जाएंगे और फैंस को भी वहां आने का मौका देंगे.

फैंस के लिए खुलेगा घर का दरवाजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल को महसूस हुआ कि कई फैंस धर्मेंद्र को आखिरी बार देखने या उन्हें सम्मान देने का अवसर नहीं पा सके. ऐसे में उन्होंने पिता के फार्महाउस के दरवाजे फैंस के लिए खोलने का फैसला लिया है. यहां फैंस धर्मेंद्र की यादों से जुड़ी चीजें देख सकेंगे और उनकी विरासत को महसूस कर पाएंगे. परिवार भी वहीं मौजूद रहेगा और फैंस से मुलाकात करेगा.

फार्महाउस में इस खास मौके की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हालांकि, परिवार ने साफ किया है कि यह कोई बड़ा इवेंट या शो नहीं होगा, बल्कि सिर्फ उन लोगों के लिए एक मौका होगा जो दिल से धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं.

हरिद्वार में किया गया अस्थि विसर्जन

जाने-माने एक्टर के निधन के बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने हरिद्वार के हर की पौड़ी पर गंगा नदी में पिता की अस्थियां विसर्जित कीं. ये पल परिवार के लिए बेहद भावुक था. धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. 10 नवंबर को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत थोड़ी सुधरने पर उन्हें घर भेज दिया गया था.

जहां उनकी देखभाल चल रही थी, लेकिन 24 नवंबर को उनके निधन ने पूरे फिल्म उद्योग और फैंस को झकझोर दिया. जल्दी में हुए अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे पहुंचे थे. धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसने वाले कलाकार थे. उनके 90वें जन्मदिन पर किया जा रहा देओल परिवार का ये कदम फैंस के लिए एक भावुक और यादगार मौका बनेगा.