Sholay: रिलीज से पहले जब रमेश सिप्पी ने की टाइटल के साथ छेड़छाड़, खेला जिंदगी का सबसे बड़ा दांव!

Sholay Untold Story: बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्म 'शोले' जिसे दर्शक आज भी अपनी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शुमार रखे हैं. यह फिल्म फैंस के दिलों पर राज करती है. इसके पीछे की एक वजह नहीं बल्कि कई वजह है, जिसका एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: November 19, 2025 6:19 PM IST

Sholay Untold Story: इंडियन सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' (Sholay) आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है, और इसके पीछे की एक वजह नहीं बल्कि कई वजह है, क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के रिलीज से पहले डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने फिल्म के टाइटल की स्पेलिंग के साथ एक जोखिम भरा दांव खेला था. रमेश सिप्पी ने एक इंटरव्यू में इस आइकॉनिक नाम (Sholay) के पीछे की दिलचस्प कहानी और उसकी वजह का खुलासा किया था.

'शोले' का मतलब, 'आग नहीं, चिंगारी है!'

रमेश सिप्पी से जब फिल्म के टाइटल 'शोले' को लेकर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताई, उन्होंने कहा कि 'शोले का मतलब आग नहीं, चिंगारी है.' उन्होंने फिल्म की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें ठाकुर (संजीव कुमार) है. जिसका पूरा परिवार खत्म हो जाता है. उसके दोनों हाथ काट दिए गए होते हैं. ठाकुर अपने इंतकाम को पूरा करने के लिए दो लोगों (जय और वीरू) को हायर करता है, जो उसके बदले को पूरा करने में उसकी मदद करते हैं. यह इंतकाम की चिंगारी ही फिल्म का मूल भाव था.

टाइटल की स्पेलिंग में खेला गया बड़ा दांव

इस दौरा रमेश सिप्पी ने बताया कि टाइटल फाइनल करने के दौरान उन्हें एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा, 'जब हमने टाइटल रखने का फैसला किया, तो पहले एक फिल्म बनी थी बी.आर. चोपड़ा साहब की, जिसका टाइटल भी शोले था, लेकिन उसकी स्पेलिंग S-H-O-L-E थी.'

अलग स्पेलिंग की वजह की बताई ये वजह

उन्होंने आगे बताया कि हमने सोचा कि हमारी फिल्म का टाइटल उस फिल्म से अलग दिखना चाहिए, इसलिए हमने इसमें एक एक्स्ट्रा 'A' जोड़ दिया. उन्होंने बताया कि इस S-H-O-L-A-Y स्पेलिंग का एक और कारण था. 'LAY' जिसमें कोई दूसरी प्रोनॉन्सिएशन नहीं होगी.

बहरहाल, रमेश सिप्पी के इस छोटे से बदलाव (सिर्फ एक अक्षर का), उस फिल्म के इतिहास को बदल गया. जिसे आज हर भारतीय जानता है. 'शोले' न केवल सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में S-H-O-L-A-Y स्पेलिंग हमेशा के लिए अमर हो गई.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.