Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

हरिद्वार में VIP स्टाइल में होगा धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन, पूरा देओल परिवार होगा शामिल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन को 9 दिन बीत चुके हैं. अब देओल परिवार धर्मेंद्र की अस्थियों को लेकर हरिद्वार गए हैं. जहां आज धर्मेंद्र की अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 3, 2025 12:29 PM IST

हरिद्वार में VIP स्टाइल में होगा धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन, पूरा देओल परिवार होगा शामिल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन के बाद अब उनके परिवार ने उनकी अस्थियों के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन के नौ दिन बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन आज हरिद्वार में किया जाएगा. अस्थि विसर्जन के लिए उनके दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, धर्मेंद्र के पोते और ईशा देओल और हेमा मालिनी भी शामिल हो सकती हैं. इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंच चुके हैं. और एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं. पहले यह विसर्जन 2 दिसंबर को होना था, जिसे अब 3 दिसंबर को किया जाएगा.

89 वर्ष की उम्र में हुआ था निधन

धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी. एक्टर के निधन से पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी, जिससे उनका इलाज घर पर हो सके रहे, घर पर आने के बाद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो सका. जहां 24 नवंबर को उनकी मौत हो गई. एक्टर को आखिरी विदाई देने के दूसरे दिन ही करण देओल दादा धर्मेंद्र की अस्थियों को लेने श्मशान घाट पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार ने उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार के वीआईपी घाट पर करने का निर्णय लिया है. परिवार ने इस समय में मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए हुए है.

TRENDING NOW

निजी तरीके से हुआ अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि देओल परिवार ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को एकदम प्राइवेट रखा था. सिर्फ करीबी लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी थी. वहीं कई बड़े सेलेब्स तो एक्टर के आखिरी दर्शन भी नहीं कर सके थे. वहीं फैंस और आम लोगों को धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन का अवसर नहीं मिला. इस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने बाद में बताया कि धर्मेंद्र अंतिम दिनों में बहुत तकलीफ में थे और उनकी हालत बेहद कष्टदायक थी. वह नहीं चाहते थे कि उनके चाहने वाले और दर्शक उन्हें बीमार अवस्था में देखें. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.