धर्मेंद्र ने बीमारी के हालत में ICU से इस एक्टर को किया था फोन, जानें क्या हुई थी बात

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके किस्से लोग जमकर सुना रहें हैं. हाल ही में एक एक्टर ने बताया कि जब एक्टर ICU में थे तो उन्होंने उन्हें फोन किया था.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 25, 2025 3:11 PM IST

धर्मेंद्र ने बीमारी के हालत में ICU से इस एक्टर को किया था फोन, जानें क्या हुई थी बात

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को उनके व्यक्तित्व और स्वभाव के लिए जाना जाता है. एक तरफ जहां वह ऑन-स्क्रीन एक्शन से दर्शकों का दिल जीतते थे, वहीं ऑफ-स्क्रीन वह अपने दोस्तों और को एक्टर के प्रति बेहद इमोशनल रहे हैं. 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया, इस खबर से लोग बेहद दुखी हैं. हाल ही में, धर्मेंद्र से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा सामने आया था, जिसके बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे. धर्मेंद्र को अपनी गंभीर बीमारी के दौरान भी उन्हें अपने नजदीकी लोगों की कितनी चिंता थी. बताया गया कि अपनी बीमारी के चलते ICU में भर्ती होने के बावजूद, धर्मेंद्र ने एक एक्टर को फोन किया था.

धर्मेंद्र ने इन्हें किया था फोन

आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र ने बीमारी के समय पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर को फोन किया था. आपको बता दें कि पंकज धीर ने 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाया था. यह घटना उस समय की है जब धर्मेंद्र अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल के ICU में भर्ती थे. निकितिन धीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऐसी गंभीर हालत में भी धर्मेंद्र ने उन्हें फोन किया था. धर्मेंद्र ने पंकज धीर की पत्नी से बात की. धर्मेंद्र ने फोन पर पंकज धीर को श्रद्धांजलि दी और अपनी तबियत के बारे में जानकारी दी थी. धर्मेंद्र ने बताया कि मैं ठीक हूं और जल्द ही घर वापसी करूंगा.

TRENDING NOW

धर्मेंद्र की मौत से दुखी हैं लोग

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को पंकज धीर का निधन हुआ. इसके बाद धर्मेंद्र ने निकितन धीर को फोन किया था. वहीं 31 अक्टूबर को धर्मेंद्र की हालत नाजुक बता कर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. जिसके बाद 11 अक्टूबर को उनकी मौत की अफवाह भी फैली थी. वहीं 12 ऑक्टूबर को धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे. जहां 24 नवंबर को उनका निधन हो गया. इस समय देओल परिवार और पूरा देश शोक में है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.