वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की बीते दिनों तबीयत खराब हुई थी और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, वह अपने घर वापस आ चुके हैं. धर्मेंद्र अपनी तबीयत को लेकर लगातार चर्चा में बने रहे हैं. इसी बीच वेटरन एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है. धर्मेंद्र का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और उनके तमाम चाहने वाले फैंस इसे पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के लीड रोल वाली फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है.
फिल्म 'इक्कीस' का इंतजार कर रहे लोग
अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' अनाउंसमेंट के बाद से लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था. अब फिल्म 'इक्कीस' से धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है. इस पोस्टर में वेटरन एक्टर का गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है. मैडॉक फिल्म्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'पिता बेटों को पालते हैं. महान लोग देश को पालते हैं. धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस है. एक सदाबहार लेजेंड हमें दूसरे लेंजेंड की कहानी सुना रहा है.'
View this post on Instagram
फिल्म 'इक्कीस' की है ये कहानी
अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की स्टोरी की बात करें तो इसमें परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी. 1950 में जन्म लेने वाले अरुण खेत्रपाल ने सिर्फ 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दे दिया था. लेकिन अरुण खेत्रपाल ने इतनी कम उम्र में दुश्मनों के धूल चटा दी थी. फिल्म 'इक्कीस' लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा करने वाली है. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाएंगे. वहीं, धर्मेंद्र उनके पिता के रोल में नजर आने वाले हैं. श्रीराम राघवव के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया नजर आएंगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates