Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dhurandhar 2: साउथ के इस सुपरस्टार से डरा रहमान डकैत... इस फिल्म से क्लैश होते ही पीछे हटे आदित्य धर? जानिए सच

Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर एक और बड़ी खबर आ गई है. दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. चलिए जानते हैं कि आखिर सच क्या है.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 17, 2026 2:04 PM IST

Dhurandhar 2: साउथ के इस सुपरस्टार से डरा रहमान डकैत... इस फिल्म से क्लैश होते ही पीछे हटे आदित्य धर? जानिए सच

Dhurandhar 2 clash with Toxic: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ऐसे में लोगों ने अब धुरंधर के दूसरे पार्ट का इंतजार करना शुरू कर दिया है. वहीं फिल्म के मेकर्स भी धुरंधर 2 को लेकर बहुत उत्साहित हैं. हाल ही में खबर आई थी कि आदित्य धर फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर पर तेजी से काम कर रहे हैं. इसी बीच दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं. इसकी वजह बना है साउथ का एक सुपरस्टार जिनकी फिल्म भी रिलीज होने को है. यहां हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार यश की जिनकी जल्द ही टॉक्सिक फिल्म रिलीज होने वाली है. दावा किया गया था कि टॉक्सिक से डरकर फिल्म 'धुरंधर 2' के मेकर्स फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं. इसी बीच आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है.

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर आदित्य धर ने दिया बयान

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' के एक फैन ने हाल ही में एक स्टोरी शेयर की थी. इस स्टोरा में आदित्य धर को टैग करते हुए लिखा, मुझे धुरंधर देखे हुए करीब एक हफ्ता हो गया है. मैं इस फिल्म का दीवाना हो गया हूं. बार बार एक ही फिल्म देखने का मन करता है. आप एक महान निर्देशक हैं. अब मुझे धुरंधर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. आप जैसे निर्देशक को पाकर हमारा देश धन्य हो गया. मजेदार बात ये है कि आदित्य धर ने फैन की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है. आदित्य धर ने लिखा, इतना प्यार देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद... 19 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं.

आदित्य धर को नहीं है किसी का डर

ये कमेंट करके फिल्म 'धुरंधर 2' के इस डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि वो टॉक्सिक और यश के फेस से नहीं डरने वाले हैं. ये कमेंट करके आदित्य धर ने उन सभी अफवाहों को खत्म कर दिया है. गौरतलब है कि बीते एक महीने से सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर' का बज्ज बना हुआ है. फिल्म 'धुरंधर' की कहानी, किरदार और सीन्स फैंस को इतना पसंद आ रहे हैं कि लोग उनको भुला ही नहीं पा रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस को उड़ाकर रख देगा. फिल्म 'धुरंधर' में एक बार फिर से फैंस को रहमान डकैत देखे को मिलने वाला है.