Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dhurandhar 2: जब गंजेपन की वजह से पागल होने लगे थे Akshaye Khanna? सेट पर जमकर होता था तांडव

Dhurandhar 2 Akshaye Khanna was irritated due to massive hair loss: रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त जैसे सितारे इस समय फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच अक्षय खन्ना को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हो गया है जिसे जानकर आपको भी सदमा लग जाएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: March 14, 2026 7:04 AM IST

Dhurandhar 2: जब गंजेपन की वजह से पागल होने लगे थे Akshaye Khanna? सेट पर जमकर होता था तांडव
Dhurandhar 2: जब गंजेपन की वजह से पागल होने लगे थे Akshaye Khanna?

Dhurandhar 2 Kangana Ranaut reacts on boycott trend: मार्च आते ही लोगों के सिर पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar) का खुमार चढ़ने लगा है. लोग इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ये है कि लोगों ने फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग करवाई है. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर 2' के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दावा किया गया है कि अक्षय खन्ना असल जिंदगी में भी रहमान डकैत से कम नहीं हैं. एक समय था जब अक्षय खन्ना के गुस्से के आगे पूरे सेट की हालत खराब हो जाया करती थी. इस बात का खुलासा किया है बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर फराह खान ने... जिन्होंने अक्षय खन्ना की पोल खोलकर रख दी है. एक इंटरव्यू में फराह खान ने धुरंधर स्टार अक्षय खन्ना बारे में बात करते हुए कहा, 90 के दशक में मैंने अक्षय खन्ना के साथ कुछ फिल्में की हैं. इन फिल्मों में काम करने के बाद मुझे सदमा लग गया था. उस जमाने में वो एक अलग इंसान हुआ करते थे.

फराह खान ने खोली अक्षय खन्ना की पोल

आगे फराह खान ने कहा, हां ये बात सच है कि वो एक इंट्रोवर्ट पर्सन हैं लेकिन वो सेट पर अच्छा व्यवहार नहीं रखते थे. जब भी मुझे पता चलता था कि मेरी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, तो मैं डेट्स न होने का बहाना मारती थी. ताकि अक्षय खन्ना के साथ काम न करना पड़े. उस दौरान अक्षय खन्ना अपने बाल खो रहे थे. वो गंजेपन से बहुत परेशान थे. अक्सर उनको सेट पर ,सामान फेंकते हुए देखा जाता था. वो चिल्लाते थे कि ये कैसे डायलॉग्स हैं लेकिन ये बात भी सच है कि एक जमाने में उनका व्यवहार अच्छा था. फराह खान ने ये बयान देकर अपने फैंस को सदमा दे दिया है. अब फैंस को समझ आ गया होगा कि क्यों आर माधवन और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में अक्षय खन्ना के गुस्से वाले तेवर इतने जबरदस्त लगे हैं.

अक्षय खन्ना ऐसे छिपाते हैं अपना गंजापन

अक्षय खन्ना के बाल इस उम्र तक आते-आते बहुत झड़ चुके हैं. यही वजह है कि अक्षय खन्ना अपना गंजापन छिपाने के लिए विग का इस्तेमाल करते हैं. फिल्म धुरंधर में भी अक्षय खन्ना का जबरदस्त लुक देखने को मिला था. रहमान डकैत बनकर तो अक्षय खन्ना ने बवाल ही काट दिया था. लोग अब भी अक्षय खन्ना के इस अंदाज को भुला नहीं पाए हैं. फैंस को उम्मीद है कि धुरंधर 2 में वो अक्षय खन्ना को एक बार फिर से देख पाएंगे. बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना का रोल नहीं है. बल्कि बीच-बीच में अक्षय खन्ना के कुछ फ्लैशबैक सीन्स रखे गए हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…