Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: इस तारीख को आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, नोट कर लीजिए टाइम

Dhurandhar 2 Trailer Release Date Out: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को आएगी. इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का अनाउंमेंट कर दिया गया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 6, 2026 12:29 PM IST

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: इस तारीख को आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, नोट कर लीजिए टाइम
फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज डेट आ गई है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट का अनाउंमेंट कर दिया गया है. इसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. बताते चलें कि फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. रणवीर सिंह की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर 7 मार्च को होगा रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में दिखाई गई कहानी के आगे का हिस्सा फिल्म 'धुरंधर 2' में देखने को मिलेगा. फिल्म 'धुरंधर 2' के रिलीज से पहले इसके ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है. रणवीर सिंह ने अपनी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट और टाइम की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट फिल्म 'धुरंधर 2' पोस्टर शेयर कर बताया है कि ट्रेलर शनिवार यानी 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा. गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर के 3 मार्च को आने और फिर 5 मार्च को रिलीज होने की कयासबाजी हो रही थी. अब फाइनल हो चुका है कि ट्रेलर 7 मार्च को आएगा और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश टला

बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी नजर आए. आदित्य धर की इस 'धुरंधर' में सच्ची घटना दिखाई गई है. पाकिस्तान के कराची में ल्यारी के गैंगवार को काफी बारीकी से दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया किस तरह से पाकिस्तान में आतंकवाद पलता है. अब 'धुरंधर 2' में भारत के जासूस हमजा अल मजारी की पुरानी कहानी के बारे दिखाया जाएगा. बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ पहले साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है. यश की फिल्म अब 19 मार्च की बजाय 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी. इस तरह से साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश टल गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.