बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. फिर चाहें फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में उनकी बेहतरीन एक्टिंग की बात हो या फिर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) छोड़ की बात हो. इन सब खबरों से अक्षय खन्ना लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच अक्षय खन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, फिल्म 'महाकाली' (Mahakali) के सेट से उनकी तस्वीर सामने आई है. अक्षय खन्ना इस फिल्म तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहा है. फिल्म महाकाली में वह गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म से उनका लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है. आइए जानते हैं कि अक्षय खन्ना की तस्वीर पर लोग क्या लिख रहे हैं.
अक्षय खन्ना की फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं फैंस
फिल्ममेकर पूजा कोल्लुरु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'महाकाली' के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं. पूजा कोल्लुरु एक तस्वीर में अक्षय खन्ना के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं और एक्टर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. इन तस्वीरों से कन्फर्म हो गया है कि फिल्म 'महाकाली' की शूटिंग शुरू हो गई और अक्षय खन्ना ने काम शुरू कर दिया है. एक्टर की तस्वीर वायरल होते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'महाकाली के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.' एक फैन ने लिखा है, 'मूवी कब आएगी.' एक फैन ने लिखा है, 'मूवी की रिलीज डेट बता दो.' एक फैन ने लिखा है, 'अक्षय खन्ना को बहुत शुभकानाएं. ऐसे ही चमकते रहो.'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
अक्षय खन्ना को लेकर हो रहा विवाद
बताते चलें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का निगेटिव रोल किया है. उनकी जबरदस्त अदाकारी के लिए लोग कायल हो गए हैं. वहीं, इसी बीच अक्षय खन्ना विवादों में भी आ गए हैं. दरअसल, फिल्म 'दृश्यम 3' से उनके बाहर निकलने के बाद प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उन पर निशाना साधा है. इसके अलावा अक्षय खन्ना की फिल्म 'सेक्शन 375' के राइटर ने भी उन पर कई आरोप लगाए हैं. हालांकि, अक्षय खन्ना की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है और उन्होंने अपनी फिल्म 'महाकाली' की शूटिंग शुरू कर दी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates