बॉलीवुड एक्टर दानिश प्रताप सूद (Danish Sood) की हॉरर वेब सीरीज भय (Bhay) अमेजन एम एक्स प्लेयर पर धमाल मचा रही है. लंबे समय बाद बॉलीवुड में कोई वेब सीरीज ऐसी आई है जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए है. सोशल मीडिया पर लोग इस सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दानिश प्रताप सूद अपनी सीरीज के साथ साथ फिल्म धुरंधर पर नजर बनाए हुए हैं. हाल ही में दानिश प्रताप सूद ने बताया था कि अब भी फिल्म धुरंधर को देखने का मौका तलाश रहे हैं. इसी बीच दानिश प्रताप सूद ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है. दानिश प्रताप सूद ने बताया है कि वो फिल्म धुरंधर के रहमान डकैत पर कैसे फिदा हो गए. इस दौरान दानिश प्रताप सूद ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की. फिल्म धुरंधर के बारे में बात करते हुए दानिश प्रताप सूद ने बॉलीवुड लाइफ हिंदी से कहा, फिल्म धुरंधर को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. हालांकि अब तक मुझे ये फिल्म देखने का मौका नहीं मिला है. फिल्म में अक्षय खन्ना की लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं. सुबह शाम दिन रात हर समय सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की रील्स आती रहती हैं. मुझे तो उनके डांस स्टेप रट गए हैं.
अक्षय खन्ना को लेकर दानिश प्रताप सूद ने कही ये बात
आगे दानिश प्रताप सूद ने कहा, मैंने सोशल मीडिया पर उनको इतना देख लिया है कि अब लगता है कि पूरी फिल्म में शायद अक्षय खन्ना ही हैं. वो बॉलीवुड के मंझे कलाकारों में से एक हैं. वो बस अपने काम से मतलब रखते हैं. उनका नेचर है कि मुझे फर्क नहीं पड़ता. आपको पता है कि आपका काम बोलेगा. उनको अपना पीआर रखे की जरुरत नहीं है. आपने तो इता अच्छा काम कर दिया है कि पूरी फिल्म केवल आपके नाम से चल रही है. पहले हफ्ते में खराब करके अपने इतिहास रच दिया. मतलब आपने फिल्म में कुछ तो किया है जो लोग इसके पीछे इतने उतावले हैं.
TRENDING NOW
दानिश प्रताप सूद ने देखा है भूत?
धुरंधर के अलावा दानिश प्रताप सूद ने अपनी सीरीज के बारे में भी बात की है. इस दौरान दानिश प्रताप सूद ने खुलासा किया कि वो अक्सर सेट पर भूत तलाशने की कोशिश करते थे. भूत बारे में बात करते हुए दानिश प्रताप सूद ने कहा, सीरीज के सेट पर हमारे पास सारे इक्यूपमेंट्स होते थे. ऐसे में कई बार हम सुनसान जगह पर भूत तलाशने की कोशिश करते थे. हालांकि हमें कभी भी कामयाबी नहीं मिली. कई बार सेट पर हमें भी बहुत अजीब लगता था.
Subscribe Now
Enroll for our free updates