आदित्य पंचोली और जरीना वहाब की शादी 1986 में हुई थी. दोनों की शादी को 38 साल हो गए हैं.दोनों की शादी में इस दौरान कई मुश्किलें भी आई. दरअसल, जरीना एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वहीं आदित्य पंचोली हिंदू है. कहा जाता है कि जरीना संग शादी के लिए आदित्य ने अपना धर्म बदला था. लेकिन इसके पीछे की क्या सच्चाई है चलिए जानते हैं.
दरअसल, 1986 में फिल्म 'कलंक का टीका' में आदित्य और जरीना वहाब एक साथ नजर आए थे. यह पहली बार था जब दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम किया था. इसी फिल्म में काम करते हुए जरीना को आदित्य से प्यार हो गया था. एक्ट्रेस ने लहरन के साथ इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फिल्म को करने के लिए राजी नहीं थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसके ऑफर को स्वीकार किया था और तभी उनकी मुलाकात आदित्य से हुई थी. एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनकी शादी आदित्य संग 15 से 20 दिनों में हो गई थी.
शादी के लिए आदित्य ने नहीं बदला धर्म
शादी के लिए धर्म बदलने को लेकर जरीना ने कहा, ''नहीं उन्होंने धर्म नहीं बदला उन्होंने सिर्फ अपना नाम बदला था.लेकिन जैसा कि मुसलमानों में होता है इसलिए ऐसा किया था.
आदित्य और जरीना के हैं दो बच्चे
बता दें कि आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटा है और उसका नाम सूरज पंचोली है और एक बेटी है उसका नाम सना है. बेटे सूरज का नाम उन्होंने इसलिए रखा क्योंकि आदित्य का एक फिल्म में यही नाम था और बेटी सना का नाम एक पाकिस्तानी शो से देखकर रखा था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.