ऋतिक रोशन की ‘क्रिश-4’ में दिख सकती है यह बॉलीवुड हीरोइन !!

ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके 'क्रिश' की अगली कड़ी में दिखने वाली हीरोइन के बारे में इशारा किया है

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: January 30, 2017 3:30 PM IST

ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज ‘काबिल’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस करती जा रही है और हर दिन करोड़ों लोगों के दिलों को जीत रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 67.46 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ‘रईस’ के साथ हुई जोरदार टक्कर के बाद भी फिल्म की यह कमाई काबिल-ए-तारीफ है। खबरें हैं कि जल्द ही राकेश रोशन अपनी सुपरहिट सुपरहीरो सीरीज 'क्रिश' की चौथी कड़ी पर काम करना शुरु कर सकते हैं। जिसको लेकर उन्होंने यह खुलासा भी किया है कि वो इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं और बहुत ही जल्द इसको लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। [इसे भी पढ़ें- राकेश रोशन ने 'क्रिश-4' को लेकर किया बड़ा ऐलान]

अब राकेश रोशन जब इस फिल्म को लेकर ऐलान करेंगे तब करेंगे लेकिन ऋतिक रोशन ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। ऋतिक ने यामी गौतम के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहीं न कहीं इस बात का संदेश दे दिया है कि उनकी इस सुपरहीरो सीरीज की अगली फिल्म में वो दिख सकती हैं। ऋतिक रोशन ने यामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो यामी गौतम, हमेशा ऐसे ही चमकती रहो। आपकी आंखों का जादू हमेशा ऐसे ही बना रहे और अगली बार एक सुपरहीरो की प्रेमिका बनने के लिए तैयार हो जाओ।’ [इसे भी पढ़ें- रिलीज के 5वें दिन भी जारी रही काबिल की ताबड़तोड़ कमाई]

वैसे इस फिल्म में ऋतिक रोशन की पत्नी के रुप में प्रियंका चोपड़ा दिखती हैं लेकिन अब उनके किरदार का क्या होगा इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। हाल में मीडिया से बात करते हुए ऋतिक ने क्रिश को लेकर कहा भी था, ‘अभी मेरे से इस बारे में कुछ न पूछिए। मैं इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानता। वैसे भी क्रिश में अभी कुछ वक्त है।’ राकेश रोशन ने क्रिश को लेकर बयान दिया है कि, इस बार हम एक इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर को हायर करने वाले हैं। हम इस बार कुछ ऐसा दिखाने वाले हैं, जैसा पहले कभी बॉलीवुड में नहीं हुआ हुआ है।