Also Read
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', 'तनु वेड्स मनु', 'सिमरन' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में जबरदस्त अदाकारी कर दर्शकों का दिल तो जीता ही है लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने कई सारे लोगों की नींदें उड़ा दी है। कुछ दिनों पहले ही कंगना रनौत ने एक लीडिंग डेली को अपना इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने जाने-माने फिल्मकार पहलाज निहलानी पर यह आरोप लगाया था कि करियर की शुरूआत में उन्होंने कंगना से सिर्फ एक ही कपड़े में फोटोशूट करने को कहा था।
{इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत ने आलिया-रणबीर के रिश्ते पर किया हमला, कहा- 'ये बेवकूफ... '}
कंगना रनौत के इस खुलासे के बाद कई लोग चौंक गए थे क्योंकि पहलाज निहलानी एक जाने-माने फिल्मकार हैं, जिन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी हैं। सिनेब्लिट्ज मैग्जीन ने हाल में पहलाज निहलानी से इस मामले में बात की और उनका पक्ष जानने की कोशिश की।
पहलाज निहलानी ने इस पूरे मामले पर बताया, ‘जिस फिल्म की कंगना बात कर रही हैं, उसके प्रचार के लिए मैंने लगभग 1 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए थे। उन्होंने फोटोशूट के बाद मेरी कहानी सुनी थी और मेरे फोटोशूट की वजह से ही उन्हें महेश भट्ट की गैंग्स्टर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया। कंगना मेरे साथ 3 फिल्मों की डील में थी लेकिन जब उन्होंने मुझसे प्रार्थना की कि उन्हें गैंग्स्टर में काम करने दिया जाए तो मैंने उन्हें इजाजत दे दी। कंगना को मेरे नाम के साथ ऐसे नहीं खेलना चाहिए.. वरना मेरे बहुत बड़े-बड़े खुलासे करने को हैं।’
{इसे भी पढ़ें- सलमान, अजय, रणवीर और अक्षय जैसे कलाकारों से कड़ी टक्कर लेने की तैयारी में है कंगना रनौत, पुलिस की वर्दी में तस्वीरें हुई वायरल}
कंगना रनौत ने लीडिंग डेली से बात करते हुए बताया कि जो फिल्म उनसे करवाई जा रही थी वो कहीं न कहीं एक बी-ग्रेड (सॉफ्ट पॉर्न) थी। इस पर जवाब देते हुए पहलाज निहलानी ने बताया है कि, ‘ये एक यूथ फिल्म थी, जिसमें वो शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही थीं। मैंने इसके लिए अमिताभ बच्चन से भी बात की थी। फिल्म की कहानी चीनी कम की तरह थी। अमित जी ने इसे करने से इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि वो ऐसी ही फिल्म कर रहे थे। मेरी फिल्म सॉफ्ट पॉर्न नहीं थी और न ही मैं ऐसी फिल्में बनाने में इंट्रेस्ट रखता हूं।’ देखना होगा कि पहलाज निहलानी के जवाब पर कंगना रनौत क्या बयान देती हैं। आप इस मामले से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहिए बॉलीवुड लाइफ के साथ।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...