Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Tuesday Trivia: इस मल्टीस्टारर फिल्म में रोल के लिए काजोल थी पहली पसंद, पर रानी मुखर्जी ने मारी बाजी

काजोल के इस रोल के लिए मना करने के बाद रवि चोपड़ा ने इस किरदार के लिए काजोल की ही कजिन रानी मुखर्जी को अप्रोच किया।

By: BollywoodLife  |  Published: October 9, 2018 12:02 PM IST

Tuesday Trivia: इस मल्टीस्टारर फिल्म में रोल के लिए काजोल थी पहली पसंद, पर रानी मुखर्जी ने मारी बाजी

काजोल फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। जब भी हम काजोल की कोई फिल्म देखते हैं तो हमको लगता है कि यह रोल काजोल के लिए ही बना है। चाहे वो फिल्म ‘गुप्त’ की ईशा गुप्ता का किरदार हो या फिर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगें’ की सिमरन या फिर फिल्म ‘दुश्मन’ की सोनिया का किरदार, ऐसे कई बेहतरीन परफॉरर्मेंस ने ही काजोल के करियर को बुलंदी पर पहुंचाया है।

हालांकि शायद आपको नहीं पता है कि कई ऐसे रोल भी हैं, जिनको न कर पाने का मलाल काजोल को आज भी होता है। जैसे कि रवि चोपड़ा कि फिल्म ‘बाबुल’ जिसको बीआर चोपड़ा के फिल्म जगत में 50 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया था। यह फिल्म अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी थी और इस फिल्म में मालविका तलवार का रोल पहले काजोल को ऑफर हुआ था। ये किरदार सलमान खान की विधवा का रोल था। ऐसा नहीं था कि ये दोनों पहली बार साथ में काम करने वाले थे। इससे पहले सलमान और काजोल फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके थे। ऐसे में यह जोड़ी दोबारा पर्दे पर अपना जादू चला सकती थी, पर ऐसा हो नहीं सका। शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

काजोल के इस रोल के लिए मना करने के बाद रवि चोपड़ा ने इस किरदार के लिए काजोल की ही कजिन रानी मुखर्जी को अप्रोच किया और रानी ने तुंरत हामी भी भर दी। इसके बाद रानी के किस्मत के सितारे चमक गए। इस फिल्म के बाद रानी ने ‘युवा’ और ‘हम तुम' में बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश किया और इन दोनों फिल्मों के लिए रानी को ‘फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस’ और ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस 2005’ का अवॉर्ड भी मिला।

हालांकि, फिल्म ‘बाबुल’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रानी का काम बन गया। इस साल भी इन दोनों बहनों ने अपनी किस्मत एक बार फिर आजमाई है। इस साल दोनों एक दम अलग अंदाज में नजर आ रही है। रानी की फिल्म ‘हिचकी’ जहां रिलीज होकर दर्शकों का प्यार बटोरने में कामयाब रही है, वहीं काजोल अपनी फिल्म ‘हेलिकॉप्टर इला’ के जरिए इस हफ्ते दर्शकों से रुबरु होने जा रही हैं।

(यह खबर बॉलीवुउ लाइफ हिंदी के लिए बतौर इंटर्न शिवानी शर्मा ने लिखी है।)