पिछले कुछ सालों से पुराने सॉन्ग को रीक्रिएट कर के नया वर्जन बनाया जा रहा है. ऐसे रीक्रिएट सॉन्ग को लोग बहुत पसंद भी कर रहें हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहें हैं, जिसे लोग यूट्यूब पर बहुत ज्यादा पसंद कर रहें हैं. सोनू निगम और राजू कलाकार का गाना "दिल पर चलाई छुरियां" इस समय बहुत क्रेज में चल रहा है. इस गाने पर बहुत तेजी से लोग रील भी बना रहें हैं. इसे लोगों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया है. इस गाने में अंजली अरोड़ा भी नजर आ रहीं हैं. इस गाने को अलग और एकदम नए अवतार में बनाया गया है. ये गाना यूट्यूब पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं. ये गाना सिर्फ 6 दिन में ही यूट्यूब पर छा गया है.
गाने को बहुत पसंद कर रहें लोग
पुराने गाने को नए वर्जन में बनाना आज कल बहुत ट्रेंड में हो गया है. "तम्मा तम्मा" सॉन्ग, "आज फिर तुम पे" जैसी कई और गाने हैं. जिनके नए वर्जन रिलीज हुए हैं. इसी लिस्ट में एक और गाना जुड़ गया है. हम बात कर रहें हैं "दिल पर चलाई छुरियां" गाने की. इस गाने को भी अलग अवतार में रीक्रिएट किया गया है. इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहें हैं. गाने का वीडियो यूट्यूब पर एकदम बवाल मचा रहा है. इस गाने में सोनू निगम, राजू कलाकार और अंजली अरोड़ा नजर आ रहें हैं. वहीं सोनू निगम और राजू कलाकार ने इस गाने को गाया है. वहीं गाने पर लोग बहुत शानदार कमेंट भी कर रहें हैं. इस गाने का असली वर्जन 30 साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने को सोनू निगम ने गाया था.
यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा गाना
आपको बता दें कि दिल पर चलाई छुरियां गाना साल 1995 में रिलीज हुआ था. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म बेवफा सनम का गाना है. इस फिल्म में कृष्णा कुमार और शिल्पा शिरोड़कर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के गाने को उस समय भी लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था. और अब नए वर्जन में भी लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद कर रहें हैं. बेवफा सनम फिल्म बहुत हिट हुई थी. राजू कलाकार और सोनू निगम वाला नया गाना भी यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. गाने को रिलीज हुए महज 6 दिन हुआ. 6 दिन में ही इस गाने को 1.8 करोड़ लोगों ने देखा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates