इश्क दी बाजियां: 'सूरमा' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज, दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

13 जुलाई, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 18, 2018 6:28 PM IST

पंजाबी फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड में भी एक अच्छा खासा फैन बेस तैयार कर लिया है। अपनी अदाकारी और आवाज के जादू से दिलजीत ने करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है। बहुत जल्द दिलजीत फिल्म 'सूरमा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे।

बता दें कि इस फिल्म की चर्चा हर तरफ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में दिलजीत हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की भूमिका अदा करेंगे।

फिल्म के ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त रिसपॉन्स मिला है। बता दें कि आज फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का रोमांटिक गाना 'इश्क दी बाजियां' रिलीज किया है। इस गाने को खुद को दिलजीत ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने में दिलजीत और तापसी की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है।

गाने के वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे हॉकी खेलते खेलते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते है। इस गाने के बोल इतने खूबसूरत है कि आप इसे बार बार सुनेंगे और दिल को सुकून देते इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे है।

इस गाने को दिलजीत ने सोशल मीडिया पर मजेदार तरीके से साझा किया है। गाने को साझा करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा है कि, 'इश्क दी बाजियां लाओ रोमांटिक फिलिंगा, क्योंकि संदीप भाई जी हमारे बहुत रोमांटिक है और हां फिलिंग्स में लाइक और शेयर करना मत भूल जाना। गाना पूरा रखना चाहिए था...। मजा आने लगता है खत्म हो जाता है।' नीचे देखें दिलजीत का ये पोस्ट...

बता दें कि इस फिल्म में अंगद बेदी ने भी महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। यह फिल्म 20 जुलाई, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तख देगी। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको इस फिल्म का गाना कैसा लगा?