Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉक्स आॅफिस पर अच्छी हुई 'सूरमा' की शुरुआत, दिलजीत दोसांझ की फिल्म को बड़ी कमाई के लिए पड़ेगी माउथ पब्लिसिटी की जरूरत

फिल्म को आॅडियंस और फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिले हैं।

By: BollywoodLife  |  Published: July 13, 2018 6:15 PM IST

बॉक्स आॅफिस पर अच्छी हुई 'सूरमा' की शुरुआत, दिलजीत दोसांझ की फिल्म को बड़ी कमाई के लिए पड़ेगी माउथ पब्लिसिटी की जरूरत

हॉकी लेजेंड संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' रिलीज हो गई है। संदीप सिंह से परिचित और दिलजीत के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को आॅडियंस और फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म का संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' की तरह ग्रैंड लेवल पर प्रचार तो नहीं किया गया था, लेकिन इसकी चर्चा अच्छी ही थी। दिलजीत ने इस फिल्म में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह का किरदार अदा किया है।

दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म 'सूरमा' ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी शुरुआत की है। बॉयोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'सूरमा' ने मॉर्निंग शोज में 25 से 30 फीसदी आॅक्यूपेंसी दर्ज करवाई है। फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, ऐसे में 25 से 30 फीसदी आॅक्यूपेंसी को अच्छा कहा जाता है। दिलजीत की फैन फॉलोइंग पंजाबी आॅडियंस के बीच अच्छी है, जबकि तापसी भी अकेले अपने दम पर अभी ​भीड़ जुटाने वाली अभिनेत्री नहीं बन सकी है। दिलजीत की मौजूदगी के चलते फिल्म को पंजाब और उत्तर भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का कंटेट अच्छा है और आगे फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी लाभ मिल सकता है।

TRENDING NOW

फिल्म को लेकर मौजूदा ट्रेंड की बात करें तो वीकेंड में फिल्म अच्छे कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, फिल्म को हॉलीवुड रिलीज 'आंट मैन एंड द वैस्प' और 'संजू' से भी बॉक्स आॅफिस पर कड़ी टक्कर मिलेगी। 'सूरमा' का निर्देशन शाद अली ने किया है। शाद अली इससे पहले 'किल दिल', 'झूम बराबर झूम' और 'साथिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा तापसी पन्नू, अंगद बेदी, विजय राज, सतीश कौशिक और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'सूरमा' को बॉक्स आॅफिस पर अच्छे कलेक्शन करने के लिए माउथ पब्लिसिटी की ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है, क्योंकि अच्छी फिल्म होने के बावजूद यह भी एक सच है कि भारत में क्रिकेट के अलावा बाकी प्लेयर्स को न तो बहुत ज्यादा लोग पहचानते हैं और न उन्हें उस तरह का सेलिब्रिटी दर्जा ही हासिल हो पाता है।