छात्रों के समर्थन में उतरें Diljit Dosanjh, आंदोलन पर दिया बड़ा बयान; कहा- 'अब फिर मुझे एंटी-नेशनल कहा जाएगा'

Diljit Dosanjh Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ भी समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें डर सता रहा है कि, फिर उन्हें एंटी-नेशनल कहा जाएगा.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: July 21, 2026 2:42 PM IST

Diljit Dosanjh Backs Students After CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Protest) में इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है. पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर और संसद एरिया में यंगस्टर्स, स्टूडेंट्स और सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के सपोटर्स द्वारा पेपर लीक और कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स में हो रही गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जो अब धीरे-धीरे हिंसात्मक रूप लेता जा रहा है. वहीं, CJP के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान बीते दिन लोगों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था, जिसके बाद अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं. एक्टर ने स्टूटेंड्स को सपोर्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि, 'अब फिर मुझे एंटी नेशनल कहा जाएगा.' आइए जानते हैं आखिर दिलजीत ने ऐसा क्या बयान दिया है, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रविरोधी कहे जाने का डर सताने लगा है.

स्टूडेंट्स के सपोर्ट में क्या बोले Diljit Dosanjh?

CJP प्रोटेस्ट और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Post) ने स्टूडेंट्स को सपोर्ट करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'आज जो कुछ भी हुआ, वह बहुत गलत था. छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए था. मैं प्रशासन से गुजारिश करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को सुनें. जनता की आवाज ही भगवान की आवाज होती है.' एक्टर और सिंगर ने आगे अपनी बात रखते हुए खुलकर बोलने पर मिलने वाली आलोचना का जिक्र किया और किसान आंदोलन के दौरान झेली गई ट्रोलिंग को याद किया. उन्होंने कहा, 'मुझे पहले भी कई बार 'देशद्रोही' कहा जा चुका है. अब शायद मुझे फिर से एंटी-नेशनल कहा जाएगा. किसान आंदोलन के बाद मैंने बहुत विरोध और ऐसी कानूनी अड़चनों का सामना किया, जिनके बारे में मैं बात भी नहीं कर सकता. लेकिन भगवान सब देख रहा है. बाबा सब पर अपनी कृपा बनाए रखें.'

छात्र क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?

आपको बता दें कि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी में हुआ यह प्रदर्शन शिक्षा सुधारों और परीक्षा प्रणाली में कथित धांधलियों के खिलाफ आयोजित किया गया था. इस मार्च के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. बावजूद इसके पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, आंसू गैस और लाठीचार्ज की खबरें भी सामने आईं. बीते दिन यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली में हुए इस प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए और CJP नेता अभिजीत दीपके के साथ खड़े नजर आए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…