Diljit Dosanjh Detective Sherdil: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' (Detective Sherdil) को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म निर्माता रवि छाबड़िया (Ravi Chhabriya) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कॉमेडी-मिस्ट्री मूवी है और खास बात यह है कि रवि छाबड़िया ने इसी फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है. दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी, डायना पेंटी और चंकी पांडे जैसे बड़े कलाकार हैं. सजी ये 'डिटेक्टिव शेरदिल' 20 जून 2025 को ZEE5 पर रिलीज हुई है और अब तक इसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि, लोग इस मूवी की तुलना 'नाइव्स आउट' से कर रहे हैं, जिस पर अब फिल्म के डायरेक्टर रवि (Ravi Chhabriya) ने चुप्पी तोड़ी है.
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रवि (Ravi Chhabriya On Detective Sherdil) ने खुलासा किया कि उन्होंने 'डिटेक्टिव शेरदिल' को क्यों चुना? उन्होंने कहा, 'यहां और पश्चिम में बहुत सी रहस्यमय कहानियां घटित हुई हैं, लेकिन मुझे लगा कि हम सभी गुप्त, ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं, यहां बहुत सी बेहतरीन रहस्यमय कहानियां घटित हुई हैं, इसलिए मैं एक बेहतरीन और मनोरंजक जासूसी फिल्म बनाना चाहता था, जो मुझे लगा कि लंबे समय से नहीं बन रही थी.' रवि ने बताया कि, 'मेरे और अली के पास एक बहुत अच्छी स्क्रिप्ट थी, जिसपर हम काम कर रहे थे और इसलिए हमने कुछ अलग बनाने का फैसला किया.'
इंटरव्यू के दौरान रवि ने दिलजीतो दोसांझ (Diljit Dosanjh New Movie) के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'दिलजीत पाजी बहुत पोलाइट पर्सन हैं. एक मिनट के लिए भी उन्होंने मुझे किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होने दिया. वह सेट पर बहुत सिंपल और अच्छे थे. वह सब कुछ देने वाले थे उनसे किसी भी तरह का प्रेशर नहीं था. मैं उन्हें 'क्यूटहार्ट' कहता हूं.'
रवि ने आगे कहा कि, 'वह बहुत प्यारे हैं हमारे बीच ऐसा रिश्ता था कि वह शॉट के बाद आकर मुझे कुछ बता सकते थे और मैं भी वही कर सकता था. जिस तरह से हमने फिल्म की शूटिंग की वह बहुत तेज थी. हमने इसे 32 दिनों से भी कम समय में बना लिया. मुझे लगता कि अगर कलाकारों के साथ कोई रिश्ता नहीं है तो कोई भी इस तरह की फिल्म को अंजाम दे सकता है.'
View this post on Instagram
वहीं जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने 'डिटेक्टिव शेरदिल' के लिए नाइव्स आउट से प्रेरणा ली है, तो इस पर रवि ने जो जबाव दिया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. रवि ने कहा, 'वास्तव में बिल्कुल नहीं, हम इसे बहुत पहले से लिख रहे थे और मुझे ठीक से याद भी नहीं है कि हम सभी ने नाइव्स आउट कब देखी थी, लेकिन ऑनेस्टली कहूं तो, नाइव्स आउट एक बेहतरीन फिल्म है और हर फिल्म कला का एक नमूना है, इसलिए अगर एक कला की तुलना किसी बड़ी कला से की जाती है, तो यह एक तरह की तारीफ है और जिस पल हर कोई फिल्म देखेगा, उसे एहसास होगा कि हम नाइव्स आउट से कितने अलग हैं. यह बहुत अलग है.'
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि, 'यह मेरा बच्चा है. फिल्में आपके अपने बच्चों की तरह होती हैं और हर किसी का बच्चा अलग होता है. हमारा बच्चा अलग है, क्योंकि मैंने जिस तरह से संपादन किया है, उसमें संतुलन बनाया है ताकि युवा दर्शक भी इसे पसंद करें. इसलिए मैंने फिल्म को इस तरह से काटने की कोशिश की है कि यह दर्शकों को बांधे रखे और आपको फिल्म की आत्मा भी दे. मैं कहूंगा कि यह बिल्कुल नया है.'