Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

डायरेक्टर की नजर पड़ते ही बदली इस भीख मांगने वाली लड़की की किस्मत, Aamir Khan-Ajay Devgn जैसे स्टार्स संग किया काम

Aamir Khan Movie Dil Artist: आमिर खान और अजय देवगन की फिल्मों में काम करने वाली एक लड़की को डायरेक्टर ने सिग्नल पर देखा था. इसके बाद उसे फिल्म में कास्ट किया था.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 7, 2025 5:43 PM IST

डायरेक्टर की नजर पड़ते ही बदली इस भीख मांगने वाली लड़की की किस्मत, Aamir Khan-Ajay Devgn जैसे स्टार्स संग किया काम

सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे आर्टिस्ट रहे हैं, जिनके काम को तो काफी पसंद किया गया लेकिन वह कुछ फिल्मों में नजर आने वाले के बाद गायब हो गए. ऐसी ही एक साइड आर्टिस्ट मिस मिली थीं. उन्होंने 'दिल','दिलजले' और 'बेटा' जैसी फिल्मों में काम किया है. कैरेक्टर मिस मिली के बैकग्राउंड की कहानी काफी दिलचस्प और हैरान करने वाली है. उनकी कहानी जानकर आपको भरोसा नहीं होगा. दरअसल, फिल्मों में काम करने से पहले मिस मिली सिग्नल पर भीख मांगती थीं और उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. आइए जानते हैं कि ये पूरा किस्सा क्या है.

फिल्म 'दिल' में नजर आईं मिस मिमी

आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल' साल 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को जिसने भी देखा है उसे एक सीन जरूर याद होगा. इस सीन में एक बॉक्सिंग मैच में आमिर खान से आदि ईरानी हार जाते हैं और उन्हें एक बदसूरत सी लड़की से किस करना होता है. ये लड़की कोई और नहीं मिस मिली थी. आदि ईरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'दिल' में मिस मिली के कास्ट करने का किस्सा बताया था.

आदि ईरानी ने बताया मिस मिमी का किस्सा

आदि ईरानी ने बताया, 'मैंने मिस मिली को सड़क पर भीख मांगते हुए देखा. तब मेरे भाई इंद्र कुमार (फिल्म दिल के डायरेक्टर) ऐसा लुक ढूंढ रहे थे. उसी से प्रेरित होकर उन्होंने उस लड़की को दिल फिल्म में छोटा रोल दिया और एक्टिंग करवाई.' आदि ईरानी ने फिल्म 'दिल' के किस सीन को लेकर बताया, 'जब मिस मिली अपना चेहरा मेरे करीब ले आती हैं तो उनके मुंह से बदबू आ रही थी. मिस मिली के मुंह से आने वाली उस बदबू ने उन्हें अजीब महसूस कराया.' मिस मिली को लेकर बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ ना होने के कारण जो भी मिलता था वह खा लेती थीं. इस वजह से वह एक दिन बहुत ज्यादा बीमार हो गई थी. मिस मिली लेकर ये भी बताया जाता है कि उनका एक्सीडेंट हो गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.