बॉलीवुड के गलियारों से बीते दिनों ही ये खबर सामने आई थी कि यशराज बैनर साल 2005 में रिलीज हुई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें वो ओरिजनल कास्ट को ही लेना चाहता है। बताया जा रहा था कि यशराज बैनर ने ‘बंटी और बबली’ के डायरेक्टर शाद अली से ही सीक्वल डायरेक्ट करने को कहा है।
{इसे भी पढ़ें- 'बंटी और बबली अगेन' के साथ लौटेंगे अभिषेक बच्चन-रानी मुखर्जी, लेकिन कहानी में है थोड़ा ट्विस्ट}
TRENDING NOW
अगर डेक्कन क्रॉनिकल की ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर शाद अली ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सीक्वल से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। जी हां, सूत्र ने लीडिंग डेली को जानकारी दी है कि डायरेक्टर शाद अली इस समय अपनी दादी की बायोपिक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क में व्यस्त हैं, जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी रही थीं। शाद अली की दादी का नाम लक्ष्मी सहगल था, जिनकी बायोपिक जल्द ही शुरू होने वाली है। यही वजह है शाद ने यशराज बैनर की इतनी बड़ी फिल्म से न जुड़ने का फैसला किया है।
सूत्र के अनुसार, फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल जल्द ही फ्लोर पर जाएगा और इसे कोई नया डायरेक्टर बनाएगा। फिल्म में ओरिजनल कास्ट बनी रहेगी। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि शाद अली की जगह अब 'बंटी और बबली' का सीक्वल कौन सा डायरेक्टर बनाएगा, वो जल्द ही इस पर आखिरी फैसला लेंगे।
फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल का आइडिया आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी को ही आया था और इसके बाद दोनों ने मिलकर यह फैसला किया कि फिल्म में ओरिजनल कास्ट ही रहेगी।
{इसे भी पढ़ें- ‘धूम 4’ पर अभिषेक बच्चन का सबसे बड़ा खुलासा, टूट जाएगा करोड़ों फैंस का दिल...}
फिल्म 'बंटी और बबली' जिस समय बॉक्स ऑफिस पर आई थी, उस समय अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी दोनों यंग एक्टर्स में गिने जाते थे लेकिन अब दोनों की उम्र काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में यह देखा दिलचस्प रहेगा कि निर्माता 'बंटी और बबली' सीक्वल में दोनों को किस तरह से पेश करेंगे ? 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'कजरा रे' गाने पर आइटम डांस किया था, जो कि बहुत हिट हुआ था। वो फिल्म के सीक्वल में आइटम डांस करती दिखेंगी या नहीं, इस पर भी कोई फैसला नहीं किया गया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates