Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

इस वजह से फिर चर्चाओं में है 'रोबोट 2.0', रिलीज डेट को लेकर संशय बरकरार

लगातार टल रही फिल्म की रिलीज डेट से फिल्म को प्रोड्यूसर नाराज चल रहे हैं। खबर आ रही है कि शंकर और प्रोड्यूसर्स के बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बहस भी हुई है।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: February 21, 2018 2:18 PM IST

इस वजह से फिर चर्चाओं में है 'रोबोट 2.0', रिलीज डेट को लेकर संशय बरकरार

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 'रोबोट 2.0' एक दफा फिर से चर्चाओं में आ गई है। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में सबसे आगे खड़ी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी फिलहाल संशय बना हुआ है। इन दिनों फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज में लगातार हो रही देरी से इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुश नहीं हैं।

फिल्म के डायरेक्टर शंकर अपनी इस फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। शंकर ​इस फिल्म को मास्टरपीस की तरह देख रहे हैं और इन दिनों फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि शकंर हर फ्रेम की डिटेलिंग को खुद चेक कर रहे हैं, जिसके चलते फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में अभी काम बाकी रह गया है।

तीन बार बदली फिल्म की रिलीज डेट
'रोबोट 2.0' की इनशियल रिलीज डेट दिवाली 2017 रखी गई थी, लेकिन तब तक फिल्म पूरी ही नहीं हो सकी थी। हैवी सेट और वीएफएक्स के चलते फिल्म को शूट होने में ही लंबा वक्त लग गया था। इसके बाद दिवाली 2017 से फिल्म की डेट को 26 जनवरी 2018 शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन तब भी फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका। इसके बाद खुद रजनीकांत ने दिसंबर में अपने फैंस से इंटरेक्शन के दौरान फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने की घोषणा की थी, लेकिन अप्रैल में भी यह फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। अप्रैल में 'रोबोट 2.0' की रिलीज डेट को रजनीकांत की ही फिल्म 'काला' ने रिप्लेस कर दिया है। इसके पीछे भी डायरेक्टर शंकर के फिल्म के विजुअल इफेक्ट को यादगार बनाने के चलते हो रही देरी की वजह ही सामने आई है।

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर प्रोड्यूसर और शंकर में तनातनी
लगातार टल रही फिल्म की रिलीज डेट से फिल्म को प्रोड्यूसर नाराज चल रहे हैं। खबर आ रही है कि शंकर और प्रोड्यूसर्स के बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बहस भी हुई है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर अप्रैल में ही किसी तरह से फिल्म को रिलीज करने के पक्ष में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर चाहते हैं कि फिल्म जैसी एडिट हो चुकी है उसे रिलीज कर दिया जाए, लेकिन शंकर थोड़ा और वक्त चाहते हैं। दोनों के बीच इसे लेकर ईगो प्रॉब्लम भी खड़े हो गए थे, लेकिन अब नई खबर ये है कि दोनों ने रिलीज डेट को लेकर समझौता कर लिया है। फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।

बता दें कि 'रोबोट 2.0' की फिल्म 'एंथीरन' (रोबोट) की सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत जहां रोबोट के अवतार में ही नजर आएंगे वहीं इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार का भी नया अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। बहरहाल फैंस की ही तरह हम भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार ही कर रहे हैं।


About the Author

Gaurav Nauriyal