म्यूजिक इंडस्ट्री की दो चर्चित हस्तियां नूपुर सेनन (Nupur Sanon) और स्टेबिन बेन (Stebin Ben) शादी करने जा रहे हैं. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. नूपुर सेनन की बहन कृति सेनन (Kriti Sanon) का धमाकेदार डांस वीडियो काफी पसंद किया गया. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और मौनी रॉय (Mouni Roy) उदयपुर पहुंची हैं और दोनों नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रायल वेडिंग में शामिल होंगी. दोनों एक्ट्रेसेस का वीडियो सामने आया है. इसके बाद दिशा पाटनी को ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि लोगों ने उन्हें निशाना क्यों बनाया है.
दिशा पाटनी को सही कपड़े पहनने की दी गई सलाह
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं दिशा पाटनी और मौनी रॉय को देखते ही पैप्स ने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया. दोनों एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा पाटनी ने व्हाइट टॉप के ऊपर येलो जैकेट पहना था और ब्लू कलर का डेनिम जींस पहना था. वहीं, मौनी रॉय ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी और ऊपर से ब्लू कोट पहना था. एक्ट्रेसेस का वीडियो देखने के बाद दिशा पाटनी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, उन्होंने जो जैकेट पहना था वो एक कंधे से नीचे खिसका था. इस पर लोगों ने कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा है, 'ये शर्ट ऊपर करोगे तो ज्यादा अच्छा लगेगा.' एक यूजर ने लिखा है, 'दिशा को शर्ट पहनना सिखाएं.' एक यूजर ने लिखा है, 'मैडम को शायद बहुत गर्मी लिख रही है.' एक यूजर ने लिखा है, 'दोनों के बीच कुछ चल रहा है.'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की 11 जनवरी को होने वाली है शादी
बताते चलें कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन 11 जनवरी यानी रविवार को उदयपुर में फेरे लेने वाले हैं. दोनों की शादी में सेलिब्रिटी गेस्ट पहुंच रहे हैं. दिशा पाटनी और मौनी रॉय के अलावा सिंगर बी-प्राक और कव्वाली गायक सागर भाटिया भी दोनों की शादी में शामिल होंगे. इससे पहले नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की संगीत के वीडियोज सामने आए थे, जिसमें कृति सेनन जमकर डांस किया था. वहीं दूल्हा-दुल्हन ने भी जमकर ठुमके लगाए. गौरतलब है कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दिलचस्प बात है कि कृति सेनन की छोटी बहन शादी करने जा रही है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates