क्या आपको पता है आजकल एक साथ जिम में पसीना बहा रहे हैं टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी, देखें तस्वीरें !!

इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि टाइगर और दिशा ने अभी से 'बागी-2' की तैयारी शुरु कर दी है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 18, 2017 1:05 PM IST

बॉलीवुड का नया जोड़ा दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ आजकल एक साथ काफी समय बिता रहा है। इन दोनों को मीडिया पिछले दिनों से लगातार अपने कैमरे में कैद करता आया है और एक बार फिर से इन दोनों को मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस बार यह लोग किसी पार्टी या फिल्म देखने के लिए नहीं गए थे बल्कि यह लोग आजकर एक साथ जिम में पसीना बहा रहे हैं। जिसके बाहर से इनकी तस्वीरें सामने आयी हैं। लगता है कि टाइगर के अंदर फिटनेस को लेकर जैसी दीवानगी है, वैसी ही दिशा पटानी के अंदर भी है। जिस कारण अब यह लोग जिम बडी बन गए हैं। [इसे भी पढ़ें- तो इस कारण से टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म ‘बागी-2’ का हिस्सा बनीं हैं दिशा पटानी !!]

आपको बता दें कि जिम से बाहर निकलते समय यह लोग एक साथ तो नहीं आये लेकिन मीडिया से फोटो खिंचवाने में इन लोगों ने किसी तरह की आना-कानी नहीं दिखाई। दोनों ही कलाकारों ने फोटोग्राफर्स को अच्छी तरह से पोज दिया और बेहतरीन फोटो खिंचवाये। वैसे यह गौर करने वाली बात है कि आजकल बॉलीवुड जोड़ियां एक साथ ही जिम जाना पसंद कर रही हैं। पहले शाहिद-मीरा, उसके बाद सैफ-करीना और अब टाइगर-दिशा। देखना होगा कि इस लिस्ट में अब किसका नाम जुड़ने वाला है ?

Tiger-Shroff-(2)

Disha-Patani-(1)

Disha-Patani-(3)

Tiger-Shroff-(1)

यहां हम आपको यह भी बता दें कि टाइगर और दिशा साथ में अपनी पहली फिल्म 'बागी-2' भी शुरु करने वाले हैं। जिसमें दोनों ही कलाकार काफी एक्शन करते दिखाई देंगे। हो सकता है कि यह तैयारी उसी फिल्म के लिए हो क्योंकि हाल में ही दिशा ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म 'बागी-2' में एक्शन का एक अलग ही स्तर देखने को मिलेगा। साथ ही मुझे टाइगर को डांस और एक्शन में मैच करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। चलिए दिशा हमें पूरी उम्मीद है कि आपकी मेहनत रंग लायेगी और आप फिल्म में टाइगर से किसी भी मामले में कम नहीं लगेंगी। वैसे आपको चिंता करने की ऐसी कोई जरुरत भी नहीं है क्योंकि अब तो टाइगर खुद आपको जिम में ट्रेंड कर रहे हैं।