Sara Ali Khan replaced by this actress in Tiger Shroff's Hero No 1: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज मूवी गणपत सिनेमाघरों में खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म के बाद अब एक्टर अपनी अगली फिल्मों को लेकर बिजी हो चुके हैं। गणपत की असफलता के बाद एक्टर का ध्यान अपनी अगली फिल्मों पर लगा है। इस बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। फिल्म स्टार जल्दी ही फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की फिल्म हीरो नंबर 1 को लेकर चर्चा में हैं। इस टाइटल के साथ निर्देशक डेविड धवन के साथ आई एक्टर गोविंद की फिल्म सुपरडुपर हिट रही थी। अब इसी टाइटल के साथ फिल्ममेकर वाशु भगनानी और जैकी भगनानी भी अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे।
सारा अली खान से दिशा पाटनी ने छीनी टाइगर श्रॉफ की मूवी 'हीरो नंबर 1'
इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट पहले अदाकारा सारा अली खान नजर आने वाली थीं। अदाकारा सारा अली खान को फिल्ममेकर ने इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। मगर किन्हीं कारणों की वजह से अदाकारा ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद मेकर्स ने अदाकारा दिशा पाटनी को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया और अदाकारा ने इस फिल्म को तुरंत साइन कर लिया।
View this post on Instagram
ब्रेकअप के बाद साथ काम करेंगे टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी
बता दें कि अदाकारा दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के लिंकअप की खबरें काफी लंबे वक्त तक सुर्खियों में रही थीं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी थे। अक्सर ये स्टार साथ छुट्टियां मनाते मालदीव भी पहुंचे। जिसका खुलासा इन दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट से हो जाता था। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी फैमिली फ्रेंड भी बन चुके थे। यही वजह है कि इनके ब्रेकअप की खबरों को हवा मिलती रही। मगर इसी साल इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। इन दोनों सितारों ने बीती दफा फिल्म बागी 2 में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया। अब खबर है कि जल्दी ही ये सितारे एक साथ दोबारा ऑन स्क्रीन नजर आएंगे।
Subscribe Now
Enroll for our free updates