'भारत' रिलीज से पहले दिशा पाटनी का 'भाईजान' को लेकर खुलासा, कहा- 'सलमान के साथ दूसरा मौका नहीं...'

सलमान खान की फिल्म 'भारत' इस ईद पर रिलीज होने वाली है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: May 28, 2019 10:17 AM IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' इस ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान के साथ बाकी कलाकर भी काफी उत्साहित है। फिल्म में सल्लू मियां के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तब्बू जैसे कलाकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिलहाल, ये सभी कलाकर इस फिल्म का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। 'भारत' के दौरान मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए दिशा पाटनी ने सलमान खान को लेकर खुलासा करते हुए सबको चौका दिया है। उन्होंने ने दिए अपने इंटरव्यू में कहा- 'भारत' के बार में भविष्य में अभी सलमान खान के साथ काम नहीं कर सकती। इस विषय पर बात करते हुए दिशा पाटनी ने आगे कहा- 'अली सर ने जब मुझे से भारत में मेरी किरदार के बारे में बुलाया। उन्होंने मुझे मेरा किरदार समझाया 'भारत' में मेरा किरदार स्पेशल अपीयरेंस से थोडा ज्यादा था। इसके बावजूद मैंने फिल्म करने के लिए हामी भरी। इसके पिछले एक ही वजह थी वो थे सलमान सर।'

'सुपर डांसर चैप्टर 3' के मंच पर पहुंचे सलमान खान और कटरीना कैफ, छाया 'भारत' का जादू

सलमान खान को लेकर बात करते हुए दिशा ने आगे कहा- 'मैं पूरी ईमानदारी से कहूं तो, मैं हमेशा ही सर के साथ काम करना चाहती थी। 'भारत' मेरे लिए अच्छा मौका था उनके साथ काम करने का। मुझे नहीं लगता इसके बाद मुझे कभी सलमान सर के साथ काम करने के मौका मिलेगा। हम दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा फासला है। जिसके चलते शायद ये आगे संभव नहीं हो पाए सलमान खान के साथ काम करने का। भारत में सलमान खान सर को यंग एज का दिखाया गया है। इसके लिए मेरे साथ उनकी केमेस्ट्री ठीक थी। मैं आपको बताना चाहूंगी कि सलमान सर बहुत मेहनती है। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। 'भारत' में हमारे बीच की केमिस्ट्री गजब की है।

नेवी की वर्दी में दिखे सलमान खान, कल रिलीज होगा 'भारत' का नया गाना

मालूम हो कि दिशा पाटनी और सलमान की जोड़ी भारत के गाने स्लो मोशन में नजर आई थी। दर्शकों ने इस गाने को काफी पसंद किया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...