दिव्यांका ने करीब पाच महीने पहले धूमधाम से टीवी एक्टर विवेक दाहिया से शादी की थी। लेकिन उस वक्त अपने वर्किंग शेड्यूल के चलते यह कपल हनीमून पर नहीं जा सका था।
जुलाई 8 को टीवी की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘कवच’ फेम एक्टर विवेक दाहिया के साथ शादी की थी। शादी के तुरंत बाद दोनों स्टार्स अपने टीवी सीरियल की शूटिंग में बिजी हो गए थे। हैक्टिक शेड्यूल की वजह से इन्हें हनीमून पर जाने का वक्त नहीं मिला। अब फाइनली यह कपल हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहा हैं। बता दें, शादी के करीब पांच महीने बाद दोनों हनीमून पर जाने के लिए फ्री हुए है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिव्यांका और विवेक हनीमून के लिए यूरोप जाएंगे। दोनों पेरिस में क्रिसमस औऱ नया साल लंदन में मनाएंगे। [इसे भी पढ़े: सुपर डांसर को लेकर शिल्पा शेट्टी ने खोले अपने दिल के राज?]
दरअसल, दिव्यांका ने करीब पाच महीने पहले धूमधाम से टीवी एक्टर विवेक दाहिया से शादी की थी। लेकिन उस वक्त यह अपने वर्किंग शेड्यूल के चलते यह कपल हनीमून पर नहीं जा सका था। हालांकि, अब टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया है कि जल्दी ही वे हनीमून के लिए एक रोमांटिक वेकेशन पर रवाना होंगे। [इसे भी पढ़े: सलमान खान के शो में इमाम सिद्दीकी का फिर आतंक मचेगा]
खबर के मुताबिक , विवेक दाहिया के शो ‘कवच : काली शक्तियों से’ का रैपअप हो गया है और अब वे पूरी तरह फ्री हैं। वहीं, दिव्यांका अपने शो ‘ये है मोहब्बतें’ से कुछ समय का ब्रेक लेने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दिव्यांका का यह ब्रेक हनीमून ट्रिप के लिए ही है। साथ ही विवेक ने कहा, ‘मैं इसके लिए लम्बा वक्त चाहता था ताकि हम दोनों को एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय मिले। मैं इसे दिव्यांका के लिए सर्प्राइज के तौर पर रखना चाहता था। लेकिन दिव्यांका दो हफ्ते की छुट्टी अप्लाई कर चुकीं है, इसलिए अब इसे सर्प्राइज रखना मुनासिब नहीं होगा। हम 20 दिसंबर को रवाना होंगे औऱ नए साल में वापस आएंगे। [इसे भी पढ़े: हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ होंगे लिटिल चैम्प्स के जज]
Also Read - Bigg Boss 16: इस दिन सलमान खान के विवादित घर में कैद होंगे ये सितारे, लीक हुई कंफर्म्ड कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।