पति विवेक दहिया के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया ये खास संदेश, आप भी कह उठेंगे 'नजर ना लगे'

हमेशा एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करता रहता है टीवी का ये मशहूर जोड़ा...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: October 6, 2017 3:44 PM IST

दिव्यांका त्रिपाठी के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लम्बी है और हम जानते है कि इस लिस्ट में आपका भी नाम है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुडस्टार से कम नहीं है। दिव्यांका ने लम्बे समय से अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है और उनके फैंस की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। दिव्यांका की दुनिया को फैंस ने इतना खूबसूरत बना दिया है कि देखने वाले देखते ही रह जाते है। दिव्यांका की इसी खूबसूरत सी दुनिया में चार चाँद लगाते हैं उनके पति विवेक दहिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिव्यांका और विवेक की जोड़ी बनाने के पीछे भी इनके फैंस का ही हाथ है।

कुछ देर पहले ही दिव्यांका ने विवेक के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा संदेश लिखा है। दिव्यांका ने लिखा है कि जब मैं गिरती हूँ तुम मुझे संभालते हो। जब मैं कुछ भी ठीक से देख नहीं पाती हूँ तब तुम मुझे अंधेरे में भी राह दिखाते हो। मैंने धीमी शुरुआत की थी लेकिन तुमने मुझे पुस किया और मैं उड़ गई। जब मैंने खुद पर यकीन नहीं किया तब तुमने मुझे आइना दिखाया। तुम मुझे समझते हो, मुझे जानते हो। मैं इस बात पर कभी भी समय व्यर्थ नहीं करुँगी कि दुनिया क्यो सोचती है। मैं आपकी साथ ताउम्र रहूँगी। मैं आपके साथ बिताए हर पल को मेमोरी बैंक में समेट कर रखना चाहती हूँ। इस पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं। [इसे भी पढ़ें- पति विवेक के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ऐसा काम कि आपको भी आ जाएगा दिव्यांका पर प्यार]

बता दें कि पिछले साल ही जुलाई महीने में दिव्यांका ने विवेक के साथ सात फेरे लिए थे। दिव्यांका की विवेक से पहली मुलाकात ये हैं मोहब्बते के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में विवेक एक पुलिस की भूमिका में नजर आए थे। खैर इस सीरियल के बाद दोनों ने शादी की और इसके बाद दोनों की जोड़ी ने नच बलिए में धमाल मचाया। दिव्यांका और विवेक फैंस के लिए एक आइडल कपल की तरह है। दोनों हमेशा से ही अपने फैंस को कपल गोल्स दिया करते हैं और समय समय पर एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार भी करते है।