Diwali 2018: हिना खान, शिवांगी जोशी और अनीता हसनंदानी से लेकर टीवी की इन हसीनाओं से लीजिए फैशन के ये खास टिप्स, अपनी दिवाली में लगाइए चार चांद

इस हसीनाओं के स्टाइल से लीजिए आइडिया...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: November 7, 2018 12:45 AM IST

साल खत्म होने में अब लगभग दो महीने ही बचे है और इन्हीं दो महीनों का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। दिवाली की धूमधाम और क्रिसमस की खुशियों के साथ पुराने साल की विदाई होती है और नए साल का आगाज होता है। बात की जाए दिवाली की है तो अबसे कुछ ही घंटे में लोग ये त्यौहार मनाने वाले है। इस दिन को खास बनाने के लिए घर के सभी लोग काफी दिनों से खूब तैयारियां करते है। बात करें लड़कियों की तो कई लोग इसी कश्मकस में रहती हैं कि इस बार दिवाली पर क्या खास किया जाए?

अगर आप दिवाली की तैयारियों के बीच अपने लिए कुछ ज्यादा तैयारियां नहीं कर पाई है और अब आप सोच रही है कि इतनी जल्दी में कैसे सब कुछ मैनेज किया जाए और क्या पहना जाए तो आपको अब ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपके लिए पांच ऐसे प्वॉइंट्स लाए है, जो आपकी मुश्किल का हल तो निकाल ही देंगी साथ ही आपके चेहरे पर एक मुस्कान भी छोड़ जाएगी। हिना खान, जेनिफर विगेंट, अनीता हसनंदानी से लेकर टीवी की तमाम एक्ट्रेस से आप फैशन के कुछ खास टिप्स लेकर अपने त्यौहार में रंग भर सकती है।

Diwali 2018: कोई रहेगा फिल्म के सेट पर तो कोई होगा परिवार के संग, जानिए कैसे मनाने वाले है आपके चहेते सितारे इस साल की दीवाली ?

साड़ी

diwali 2018 saree

शादी का फंक्शन हो या फिर कोई खास अवसर साड़ी से बेहतर ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता है। टीवी की दुनिया की तमाम एक्ट्रेस साड़ी पहनने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती है और जब बात आती है अनीता हसनंदानी और हिना खान जैसी अदाकराओं की तो साड़ी के मामले में ये दोनों हर किसी को पीछे छोड़ती नजर आती है। इस दिवाली आप भी साड़ी चुनकर अपने दिन को खास बना सकती है।

अनारकली सूट

diwali 2018 anarkali suit

इन दिनों नेट और सिल्क फ्रेब्रिक के अनारकली सूट खूब छाए हुए है। शिवांगी जोशी से लेकर सुरभि ज्योति तक कई टीवी हसीनाओं को अनारकली सूट फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। आप भी अपने लिए अनारकली सूट ले सकती है और इस दिवाली दियों के आसपास ट्वर्ल वाला वीडियो तो बनता है।

इयररिंग्स

diwali 2018 earrings

मार्केट में इन दिनों कुंदन से लेकर मिरर वर्क, ऑक्सीफाइड और घुंघरू वाले इयरिंग्स की भरमार है। आप अपने ड्रेस के अनुसार कोई भी इयरिंग्स चुनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती है।

गजरा

diwali 2018 gajra style

साड़ी या फिर अनारकली के सूट के साथ अगर आप बालों में गजरा लगा लें तो क्या ही कहना। मार्केट में आपको असली और बनावटी दोनों तरह के गजरे मिल जाएंगे।

इंडो वेस्टर्न

diwali 2018 indo western

साड़ी या सूट पहनने का मन नहीं है लेकिन फिर भी आप चाहते है कि दिवाली के त्यौहार में इंडियन टच हो तो आपके लिए इंडो वेस्टर्न से बेहतर ऑप्शन कुछ भी नहीं है। आशा नेगी और रिद्धी धोगरा का ये स्टाइल चुराकर आप अपनी दिवाली में चार चांद लगा सकती है।