Do Aur Do Pyaar Teaser OUT: बॉलीवुड फिल्म स्टार विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज स्टारर निर्देशक शीर्षा गुहा ठाकुरता की अपकमिंग मूवी 'दो और दो प्यार' का अभी चंद दिनों पहले ही ऐलान हुआ था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक धमाकेदार टीजर भी जारी कर दिया है। जो पूरी तरह से रोमांस और रोमांच से भरा हुआ है। अदाकारा विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज स्टारर इस फिल्म में प्रतीक गांधी और सेंथिल रामामूर्ति भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस मूवी का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। जो उनके करियर की पहली बतौर निर्देशक मूवी है। इस फिल्म में विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज के किरदार एक रोमांचक सफर पर निकले हुए दिखाई दिए। इस मूवी का ये टीजर वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
दो और दो प्यार का धांसू टीजर हुआ रिलीज
लोगों ने दिए ऐसे कमेंट्स
विद्या बालन लंबे वक्त बाद मूवी लेकर सिनेमाघर पहुंच रही है। उनकी पिछली रिलीज मूवी नीयत थी जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब एक्ट्रेस की इस अपकमिंग मूवी को लेकर उनके फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। लोगों को ये टीजर खासा पसंद आया है। जिसके बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय रखी है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दो और दो प्यार के पहले फ्रेम से ही विद्या बालन अपनी करिज्मैटिक प्रेजेंस से दर्शकों को बांधने में सफल रहीं। उन्हें देखकर हट जाना बेहद मुश्किल है।' तो एक यूजर ने कहा, 'इस साल की दो और दो प्यार एक बेहद बड़ी मूवी है। जिसमें शानदार कास्ट विद्या बालन, इलियाना डीक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति जैसे दमदार सितारे हैं।' लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।
Do Aur Do Pyaar' is the highly anticipated film of the year, featuring a stellar ensemble cast including Vidya Balan, Ileana D'Cruz, Pratik Gandhi, and Sendhil Ramamurthy.#DoAurDoPyaarTeaser
— Tumhe usse kya ? (@tumse_matlabbb) March 21, 2024
From the very first frame of the Do Aur Do Pyaar Teaser, Vidya Balan captivates audiences with her magnetic presence, making it impossible to look away.#DoAurDoPyaarTeaser
— Subu (@JSSubbhu3360) March 21, 2024
Experience the beauty of love and the resilience of the human spirit in the heartwarming teaser of "Do Aur Do Pyaar".#DoAurDoPyaarTeaser
— Piyush Jat (@Pjat9997Jat) March 21, 2024
Fantastic teaser hai yaar Do Aur Do pyaar ka maza aa gaya dekh kar #DoAurDoPyaarTeaser
— ????? (@KrishTweetss) March 21, 2024
The teaser for 'Do Aur Do Pyaar' is here, promising a blend of love, laughter, and tangled relationships. Save the date: April 19th!#DoAurDoPyaarTeaser out now: https://t.co/gLNwtxAZJy
Releasing in cinemas on 19th April 2024. #DoAurDoPyaar@applausesocial @EllipsisEntt… pic.twitter.com/CpIkGpm6sd
— FirstShowz ?? (@firstshowz) March 21, 2024
The teaser of 'Do Aur Do Pyaar' is here, promising a blend of love, laughter, and tangled relationships. @nairsameer #ShirshaGuhaThakurta @vidya_balan @pratikg80 #IleanaDCruz @Sendhil_Rama pic.twitter.com/DoJ9LbF8WD
— Ruchita Mishra (@rucchitamishra) March 21, 2024
इस दिन रिलीज होगी 'दो और दो प्यार'
बॉलीवुड फिल्म स्टार विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज स्टारर ये मूवी जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इस मूवी को मेकर्स 19 अप्रैल 2024 की रिलीज करने वाले हैं। रिलीज के करीब 1 महीने पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ऐलान किया। जिसके बाद मेकर्स ने इस मूवी की पहली झलक दर्शकों को इस दमदार टीजर वीडियो से दिखाई है। तो क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates