Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Do Aur Do Pyaar Trailer: विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- 'फ्रेश कंटेंट वाली फिल्म'

Do Aur Do Pyaar Trailer Out: फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की इस फिल्म के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं।

By: Shashikant Mishra  |  Published: April 6, 2024 1:25 PM IST

Do Aur Do Pyaar Trailer: विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- 'फ्रेश कंटेंट वाली फिल्म'

विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की फिल्म 'दो और दो प्यार' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर 6 अप्रैल यानी शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर लोगों का पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में दो कपल्स के बीच के रिश्ते और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया है। वहीं, फिल्म 'दो और दो प्यार' में कॉमेडी और रोमांस भी देखने को मिलने वाला है। फिलहाल, फिल्म का ट्रेलर लोगों का ध्यान खींच रहा है और इस पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

फिल्म 'दो और दो प्यार' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की फिल्म 'दो और दो प्यार' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मॉर्डन लव रिलेशनशिप पर बेस्ड है। फिल्म में दो कपल के बीच के रिश्ते में उठापटक के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर देखने को मिलने वाला है। वहीं, फिल्म 'दो और दो प्यार' में कॉमेडी का भी तड़का भी है। फिलहाल, इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म में फ्रेश कंटेंट देखने को मिलने वाला है।

शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया 'दो और दो प्यार' का डायरेक्शन

शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म 'दो और दो प्यार' के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें लोगों ने पसंद किया है। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का लोगों को इंतजार है।