अजय देवगन की फिल्म का वीडियो चलाकर अपनी मां ट्विंकल खन्ना को चिढ़ाते हैं आरव भाटिया

अक्षय कुमार भी अपने बेटे आरव की इस हरकत को जानकर हैरान रह जायेंगे।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 5, 2018 12:43 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा ट्विंकल खन्ना बहुत ही खुले विचारों की महिला हैं। उन्होंने मीडिया के सामने खुद यह स्वीकार किया है कि वो अपने बच्चों से सेक्स सम्बंधी विषयों से लेकर ड्रग्स जैसी चीजों तक पर बातें कर लेती हैं। इससे न केवल उनके बच्चों को हर चीज के बारे में सही जानकारी मिलती है बल्कि ट्विंकल खन्ना को भी अपने बच्चों को समझने में मदद मिलती है। हालांकि अब ट्विंकल खन्ना का यही खुलापन उन पर भारी पड़ने लगा है। अब ट्विंकल खन्ना के बच्चे बड़े हो चुके हैं और उनको चिढ़ाने लगे हैं। जिसकी वजह से ट्विंकल खन्ना काफी परेशान रहने लगी हैं। खास करके ट्विंकल अपने बेटे आरव की शैतानियों से हैरान हो जाती हैं। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ यह बोल्ड एक्ट्रेस हुई फाइनल! पहली बार दिखेंगी यह जोड़ी]

ट्विंकल खन्ना ने हाल में ही मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘मेरे बच्चे मेरी फिल्में देखें यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन मेरा बेटा आरव बहुत ही शैतान है। वो मेरी फिल्मों की क्लिप चला-चला कर मुझे चिढ़ाता है। वो लगातार मुझे मेरी फिल्म जान (1996) की एक खास वीडियो भेजता है, जिसमें मैं हीरो के सीने पर किस कर रही हूं।’

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना खुद यह स्वीकार करती हैं कि वो बहुत ही खराब अदाकारा थीं। उन्होंने अदाकारी को छोड़ने का निर्णय लेकर बहुत ही अच्छा काम किया है। कई मौकों पर अक्षय कुमार भी अपनी बीवी की अदाकारी का मज़ाक उड़ाते हुए दिख जाते हैं। अब लगता है कि ट्विंकल के बच्चे भी अपने पापा का साथ देने लगे हैं। [इसे भी पढ़ें- ट्विंकल खुद मानती हैं कि वो एक अच्छी अभिनेत्री नहीं हैं लेकिन....]

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब आरव ने अपनी मां का ऐसे मजाक उड़ाया हो। इससे पहले भी वो अपनी मां की ड्राइविंग का मज़ाक उड़ा चुके हैं। जिस बात को खुद ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों के साथ साझा किया था।