आज अनिल कपूर के साहबज़ादे हर्षवर्धन कपूर बड़े पर्दे पर अपना कदम रखने जा रहे हैं। साल की मच-अवेटिड फिल्म मिर्जया से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को राकेश औम प्रकाश मेहरा ने बनाया है, जिसको लिखने का काम बॉलीवुड के मशहूर लेखक गुलज़ार साहब ने किया है। फिल्म से सैयामी खेर भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जैसा कि फिल्म हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए उनको काफी तारीफ मिल रही है लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन ने कितना रुपये चार्ज किए हैं ? [इसे भी पढ़ें- Mirzya quick movie review: बेहद रोमांचक है हर्षवर्धन और सैयामी की 'मिर्ज्या']
आगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं। फिल्म मिर्जया के लिए हर्षवर्धन ने एक रुपये भी नहीं लिया है। जी हां, चौंकिए मत यह सच बात है। फिल्म मिर्जया को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने बनाया है, जिनको हर्ष अपना गुरु मानते हैं। अब उनसे वो रुपये कैसे मांग सकते थे। वैसे इस बात का खुलासा हर्षवर्धन ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया है। जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि इस फिल्म के लिए उनको कितने रुपये मिले है, तो उन्होंने बताया कि फिल्म मिर्जया के लिए उनको कुछ भी नहीं मिला है। [इसे भी पढ़ें- REVEALED!! सलमान खान से पहले इस मशहूर मॉडल का दिल तोड़ चुकी थीं ऐश्वर्या !!]
हर्षवर्धन के अनुसार उनकी पहली फीस उनको फिल्म भावेश जोशी के लिए मिल रही है। भावेश जोशी उनकी दूसरी फिल्म होगी। जिसको विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म भावेश जोशी में हर्षवर्धन एक सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रहे हैं। वैसे भावेश जोशी की बात बाद में ही की जाय तो बेहतर है। आज मिर्जया का दिन हैं, देखना होगा कि हर्षवर्धन की पहली फिल्म लोगों को कैसी लगती है?
Subscribe Now
Enroll for our free updates