जब रणवीर सिंह से खफा हो गए थे करण जौहर तो बाजीराव ने कुछ ऐसे मनाया था केजो को....

कुछ समय पहले करण जौहर बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह से हो गए थे नाराज....

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 1, 2018 4:39 PM IST

करण जौहर बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में एक हैं जो अपनी भावनाओं को जमाने के सामने खुलकर रखना पसंद करते हैं। वो इस बात की फिक्र नहीं करते हैं कि सामने वाला इंसान उनके बारे में क्या सोचेगा और इससे उन पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा या नहीं ? अजय और कंगना के साथ हुए उनके विवाद इस बात के सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं।

हम सब जानते हैं कि जब करण जौहर की अजय और कंगना से लड़ाई हुई थी तब मीडिया में क्या-क्या खबरें आयीं थींं, जिनके बाद बॉलीवुड कैसे दो खेमों में बंट गया था। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं जब करण जौहर की अजय और कंगना से लड़ाई हुई थी, उससे पहले वो रणवीर सिंह जैसे कलाकार के साथ भी भिड़ चुके थे। [इसे भी पढ़ें- खुशखबरी.... आखिरकार रोहित शेट्टी ने ढूंढ ही ली रणवीर सिंह की सिम्बा के लिए हीरोइन]

करण जौहर ने हाल में ही इंडियाज़ नेक्स्ड सुपरस्टार के दौरान इस बात का खुलासा किया है। करण जौहर ने बताया है कि एक बार वो रणवीर सिंह से नाराज हो गये थे लेकिन रणवीर ने करण को चुटकियों में मना लिया था। करण जौहर के अनुसार, ‘मैं एक बार बहुत ही छोटी सी बात पर रणवीर सिंह से नाराज हो गया था लेकिन रणवीर सिंह के जादुई व्यक्तित्व के सामने मेरी नाराजगी ज्यादा समय तक नहीं टिक पायी। वो 2 स्टेट्स की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आये हुए थे और जैसे ही मेरा-उनका आमना सामना हुआ, वो मेरे गले आकर लग गए। जिसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि आप मुझसे ऐसे नाराज नहीं हो सकते हैं। इसके बाद मैंने भी सोचा कि मैं कैसे यूं रणवीर से नाराज हो सकता हूं ?’ [इसे भी पढ़ें- सिंघम नहीं बल्कि चुलबुल पांडे नाम की ‘अग्निपरीक्षा’ से गुजरना होगा संग्राम भालेराव को, जानें क्यों ?]

आपको बता दें कि करण जौहर, रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा बना रहे हैं। जिसको रोहित शेट्टी निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म की हीरोइन को लेकर कई दिनों से अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। जिनमें कई अदाकाराओं के नाम बताये जा रहे हैं। हालांकि बीते दिनों आई एक खबर के अनुसार करण जौहर फिल्म सिम्बा में श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर को लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जाहन्वी के मम्मी-पापा से भी बात की है। हांलाकि किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।