आज सिनेमाघरों में सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और 'भारत' को भाईजान की तरफ से परफेक्ट ईदी बता रहे हैं। फिल्म 'भारत' को सिनेमाघरों में देखने पहुंचे दर्शकों को जितना सलमान खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री देखकर करार आया है, उतनी ही बेचैनी वरुण धवन का कैमियो न दिखने पर हुई है।
{इसे भी पढ़ें- भारत ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: सुबह के शोज में सलमान खान की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़िया रिपोर्ट, करीब 70% तक भरे सिनेमाहॉल्स}
असल में जब सलमान खान फिल्म 'भारत' की पूरी टीम के साथ अबु-धाबी में शूटिंग कर रहे थे, तब सेट से वरुण धवन की तस्वीरें भी सामने आई थीं और बताया गया था कि वो 'भारत' में एक खास किरदार निभाते दिखेंगे। 'भारत' के सेट से जो तस्वीरें रिलीज की गई थीं, वो खुद भाईजान ने खींची थीं।
अगर आप सोच रहे हैं कि जब सलमान खान की 'भारत' के लिए वरुण धवन ने इतनी मेहनत की थी, तो अली अब्बास जफर ने उनका कैमियो फिल्म 'भारत' से निकाल क्यों दिया ? असल में वरुण धवन का कैमियो फिल्म में फिट नहीं बैठ रहा था, जिस कारण मेकर्स ने इस एडिट कर दिया हैं।
अली अब्बास जफर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘फिल्म भारत के लिए वरुण धवन ने कैमियो शूट किया था लेकिन हमने उसे इस हिसाब से शूट किया था कि अगर यह फिल्म में ठीक बैठेगा तो इसे रखा जाएगा और अगर इसकी जरूरत नहीं होगी तो हम इसे बाहर कर देंगे। जब हमने फिल्म का फाइनल एडिट देखा तो वरुण के कैमियो को रखने की खास जरूरत महसूस नहीं हो रही थी, इसीलिए मेकर्स ने इसे भारत से हटाने का फैसला किया।’
{इसे भी पढ़ें- अपनी बायोपिक फिल्म पर सलमान खान ने खोली जुबान, कहा ‘मुझ पर बायोपिक ना ही बनाई जाए तो...’}
फिल्म 'भारत' को मिले रिव्यूज की बात की जाए तो इसे एक एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म पत्रकार यह भी कह रहे हैं कि फिल्म 'भारत' सलमान-कटरीना की 'टाइगर जिंदा है' जैसी मसाला एंटरटेनर नहीं हैं, जिस कारण भाईजान के डाई-हार्ट फैन थोड़े निराश हो सकते हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...