टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के प्यार के चर्चे आप लोग काफी समय से सुनते आये होंगे लेकिन अब तो आप लोगों को इनकी साथ में पहली फिल्म भी जल्द ही देखने को मिलेगी। जी हां, दोनों साजिद नडियाडवाला की 'बागी-2' में एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दिशा पटानी ने हाल में मीडिया को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'बागी-2' को साइन करने की बहुत बड़ी वजह टाइगर श्रॉफ थे। दिशा ने अपने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने टाइगर की 'बागी' को कई बार देखा है। [इसे भी पढ़ें- रिलीज हुआ ‘मुन्ना माइकल’ के नए गाने ‘डिंग-डॉन्ग’ का टीज़र, टाइगर के साथ आप भी नाचने न लगे तो कहना !!]
महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में दिशा ने अपनी क्यूटनेस के जलवे बिखेरे थे लेकिन 'बागी-2' में वो काफी दमदार किरदार अदा करती दिखेंगी। अपनी इस फिल्म और टाइगर श्रॉफ के बारे में दिशा ने कहा है, ‘मुझे बागी काफी पसंद आयी थी, उसमें एक्शन कमाल का था। मैंने उस फिल्म को कई बार देखा है खास करके फिल्म का आखिरी भाग जहां दमदार एक्शन है। अब क्योंकि 'बागी-2' उसका सीक्वल है तो इसमें भी आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। मैं अभी तो फिल्म के बारे मे ज्यादा नहीं बता सकती हूं लेकिन यह बागी से एक दम अलग है। यह बहुत ही कमाल की स्टोरी है, जिसे पढ़ते ही मैं रोमांटित हो गई थी।’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिशा ने कहा है, ‘टाइगर श्रॉफ की बागी ने भारतीय एक्शन फिल्मों की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। इससे पहले किसी ने ऐसी एक्शन फिल्म नहीं बनाई है। हमने काफी सारी एक्शन फिल्में देखी है लेकिन यह बहुत अलग थी। जिसमें बॉडी डबल का उपयोग नहीं किया गया था। टाइगर अपने काम को पूरी शिद्दत से करता है। वो अपने काम को लेकर काफी फोकस है, जिससे मैं भी इंस्पायर होती हूं। वो जो भी करता है डांस या एक्शन, उसमें वो अपना 1000 प्रतिशत देता है। मैंने टाइगर के साथ एक एल्बम की है और मैं जानती हूं कि टाइगर के साथ डांस करने का क्या मतलब होता है। वो डांस या एक्शन करते हुए एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। मुझे पता है कि उसके साथ स्तर तक आने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी होगी।’