Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Doctor G Twitter Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म को लोगों ने किया पसंद, यूजर्स ने की एक्टिंग की जमकर तारीफ

Doctor G Twitter Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'डॉक्टर जी' आज यानी 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म की लोग ट्विटर पर खूब तारीफ कर रहे है।

By: Abhay  |  Published: October 14, 2022 1:21 PM IST

Doctor G Twitter Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म को लोगों ने किया पसंद, यूजर्स ने की एक्टिंग की जमकर तारीफ

Doctor G Twitter Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khuranna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉक्टर जी (Doctor G)' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी अहम रोल में नजर आ रही है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर अब ट्विटर रिएक्शन आने शुरू हो गए है। तो चलिए जानते है ट्विटर पर लोग इस फिल्म को लेकर क्या बोल रहे है।

फैंस को पसंद आई आयुष्मान खुराना की फिल्म

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह की लीड रोल वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मेल गायनोकॉलजिस्ट का किरदार निभा रहे है। जो काफी चर्चा में बना हुआ है। अब इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर रिएक्शन आने शुरू हो गए है। इस फिल्म की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे है। कोई आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है, तो किसी को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। तो चलिए देखते है लोग इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर क्या रिएक्शन दे रहे है।

कैसी है फिल्म की कहानी

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' एक मेल गायनोकॉलजिस्ट की जिंदगी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में मेल गायनोकॉलजिस्ट के स्ट्रगल के बारे में बताया गया है। फिल्म में आयुष्मान एक बार से सामाजिक मुद्दे को मजेदार तरीके से लोगों के सामने पेश करते हुए नजर आ रहे है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay