Drishyam 3 is coming with Ajay Devgn and Mohanlal: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर निर्देशक अभिषेक पाठक की हालिया रिलीज फिल्म दृश्यम 2 आखिरकार सिनेमाघर पहुंच गई। फिल्म स्टार अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी फिल्म दृश्यम 2 को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। फिल्म की सस्पेंस थ्रिलर कहानी दर्शकों को सीट से बांधकर रखने में सफल रही। अब सुनने में आया है कि इस फिल्म की बंपर सक्सेस के साथ ही मेकर्स फिल्म की तीसरी किश्त की तैयारी में जुट गए हैं। यही नहीं, इस बार इस फिल्म के सस्पेंस को भी टॉप सीक्रेट रखने का मेगा प्लान बनाया गया है।
मोहनलाल की दृश्यम 3 के साथ ही रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दृश्यम 3 को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स फुलप्रूफ प्लानिंग में लगे हैं। ईटाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक इस बार मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के साथ ही अजय देवगन की फिल्म का हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। ताकि फिल्म का सस्पेंस किसी भी तरह से लीक न हो सके। इसलिए निर्माताओं ने दोनों फिल्मों को एक साथ ही अलग-अलग भाषा में रिलीज करने का प्लान बनाया है। इसके लिए अजय देवगन की फिल्म के निर्माता कुमार मंगत ने मोहनलाल की फिल्म के मेकर्स के साथ गठजोड़ कर लिया है। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म का तीसरा भाग भी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है। इससे पहले फिल्म के दोनों ही भागों को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। ऐसे में अगर ये दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज होंगी तो फिल्म को दर्शकों से और भी ज्यादा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
3 दिन में 64 करोड़ पार कर गई अजय देवगन की दृश्यम 2
दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन स्टारर निर्देशक अभिषेक पाठक की फिल्म दृश्यम 2 को रिलीज हुए महज 3 दिन ही हुए हैं। इन 3 दिनों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। कुल 3 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 64 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली। इसके बाद फिल्म की नजर पहले हफ्ते की कुल कमाई पर टिकी है। उम्मीद है कि फिल्म आराम से वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates