Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'दृश्यम' फेम इशिता दत्ता दूसरी बार बनीं मां, घर आई नन्ही परी... शेयर की 'गुड़िया' की पहली झलक

Drishyam फेम एक्ट्रेस Ishita Dutta के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी हैं. एक्ट्रेस के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है और उसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है. आपने देखी क्या?

By: Sadhna Mishra  |  Published: June 10, 2025 10:15 PM IST

'दृश्यम' फेम इशिता दत्ता दूसरी बार बनीं मां, घर आई नन्ही परी... शेयर की 'गुड़िया' की पहली झलक

Ishita Dutta Welcomes Second Baby: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर कपल इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं. 'दृश्यम' (Drishyam) फेम एक्ट्रेस के घर इस बार लक्ष्मी आई है. इशिता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. कपल पहले ही एक बेटे वायु के पैरेंट्स हैं और अब उनके परिवार में नन्ही परी के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं. अपनी इस खुशी को एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया करते हुए कुछ ऐसा कहा जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने दिखाई बेटी पहली झलक

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ (Vatsal Seth GoodNews) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो सेयर कर फैंस के साथ यह गुडन्यूज शेयर की है. सामने आई तस्वीर में इशिता अस्पताल के बेड पर अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि उनका बेटा वायु खुशी से अपनी बहन को देख रहा है. हालांकि, कपल ने अपनी लाडली का चेहरा अभी नहीं दिखाया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

'हमारा परिवार अब...'

इशिता ने फोटो को साझा करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं. हमारा परिवार अब पूरा हो गया. एक बेटी का आशीर्वाद मिला है.' कपल के इस पोस्ट पर अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बधाईयों का तांता लग गया है. तन्वी ठक्कर ने लिखा, 'उफ्फ, बधाई हो दोस्तों.' किश्वर मर्चेंट ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'बधाई हो दोस्तों.' वहीं रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, 'मुबारक हो गाइज.' इसके अलावा फैंस भी कपल को प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कैसे शुरू हुई इशिता और वत्सल की लव स्टोरी?

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की मुलाकात साल 2016 में टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' के सेट पर हुई थी. दोनों दोस्त बने और फिर प्यार का रिश्ता शुरू हुआ. कुछ टाइम एक दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने 28 नवंबर, 2017 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए. शादी के छह साल बाद जुलाई 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे बेटे वायु का स्वागत किया.

नन्ही परी ने परिवार को पूरा किया

वहीं अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशी ने इशिता और वत्सल की जिंदगी को और रंगीन बना दिया है. बेटी की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस अपनी लाडली का नाम और चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के इस नए सफर को देखकर हर कोई अपनी खुशी साझा कर रहा है.