बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर में कुछ दिन पहले एक महिला समेत दो लोग घुस गए थे. इसके बाद दोनों के पुलिस के हवाले कर दिया गया था. अब बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के घर में एक महिला जबरन घुस गई. ये घटना उस समय हुई जब वह अपने घर पर नहीं थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तब आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी महिला को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 448 के तहत मामला दर्ज किया और महिला को नोटिस थमाया है. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.
आदित्य रॉय कपूर की हाउस हेल्प ने बताई ये बात
आदित्य रॉय कपूर की हाउस हेल्प संगीता पवार ने बताया कि शाम में दरवाजे पर घंटी बजी तो गेट खोला सामने एक महिला खड़ी थी. महिला ने बताया कि वह आदित्य रॉय कपूर को कपड़े और गिफ्ट देने आई है. जब महिला से पूछा गया कि उसका उसने टाइम लिया है तो हां करने पर उसे घर के अंदर आने दिया. कुछ देर बाद एक्टर घर लौटे थे तो उन्हें महिला के बारे में बताया गया. इस पर आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि उन्होंने किसी को मिलने का समय नहीं दिया है. इसके साथ ही कहा कि वह इस महिला को नहीं जानते हैं. इसके बाद महिला आदित्य रॉय कपूर के पास जाने लगी तो हाउस हेल्प ने रोका और बाहर जाने के लिए कहा. जब महिला नहीं मानी तो घर के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी.
TRENDING NOW
पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने आदित्य रॉय कपूर के घर से महिला को हिरासत में लिया है. इस महिला ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम गजाला जकारिया सिद्दीकी बताया है और वह दुबई की रहने वाली है. हालांकि, महिला ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया है कि वह आदित्य रॉय कपूर के घर क्यों गई थी और उनसे क्यों मिलना चाहती थी. महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया है कि महिला के जवाबों से ऐसा लगता है कि उसका इरादा संदिग्ध था इसलिए मामले की जांच की जा रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates