Boman Irani and Satish Shah in Dunki: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान साल 2023 में डंकी, जवान और पठान के साथ धमाल मचाने वाले है। शाहरुख खान की फिल्मों के लेकर बीच-बीच में कई अपडेट्स सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स को लेकर खबरें सामने आई थीं। इसके बाद अब शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो सकते है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कुछ पुराने स्टार्स भी अहम रोल में नजर आ सकते हैं।
'डंकी' में इन स्टार्स की हुई एंट्री
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म में कुछ नए स्टार्स की एंट्री हुई है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म डंकी में सतीश शाह और बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोमन ईरानी फिल्म डंकी में टीचर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, तो वही सतीश शाह एक लॉयर का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये दोनों स्टार्स बहुत लंबे समय के बाद शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले है। ये दोनों शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना' में साथ नजर आए थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तीनों के एक साथ देखने के लिए फैंस ने काफी लंबा इंतजार किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में कैमियो करेंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान फिल्म पठान, जवान और डंकी के अलावा सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आने वाले है। इस सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी हाल ही में कुछ खबरें सामने आई थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates