Eetha Release Date: 'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर का एक और धमाका, इस खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Eetha Release Date: 'स्त्री 2' की बंपर सफलता के बाद श्रद्धा कपूर अब थियेटरों में नया धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: June 9, 2026 12:41 PM IST

साल 2024 में आई फिल्म 'स्त्री 2 में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं. 'स्त्री 2' के बाद से ही फैंस श्रद्धा की अगली फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, उनकी आने वाली बायोपिक फिल्म 'ईथा' को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और खबरें आती रहती थीं. अब फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है.

मेकर्स ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

फिल्म के मेकर्स ने 'ईथा' की रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की एक सुपरहिट जोड़ी पर्दे के पीछे वापसी कर रही है. मशहूर प्रोड्यूसर दिनेश विजान और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आए हैं. मेकर्स के मुताबिक, 'ईथा' एक बेहद साहसी, बोल्ड और इमोशन से भरी कहानी होगी, जिसमें श्रद्धा कपूर अब तक के सबसे अलग और दमदार रोल में नजर आने वाली हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ वर्सटाइल एक्टर रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. खबरों की मानें तो रणदीप हुड्डा फिल्म में मेल लीड रोल निभा रहे हैं और वह श्रद्धा के अपोजिट रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट भी जारी हो गई है. यह फिल्म इसी साल 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात यह है कि इसी दिन देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा.

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

क्या है 'ईथा' की कहानी?

यह फिल्म महाराष्ट्र की बेहद लोकप्रिय लोक कलाकार (तमाशा और लावणी डांसर) विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की असल जिंदगी से प्रेरित है. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक आम लड़की अपने हुनर के दम पर लावणी की क्वीन बनी और इस सफर में उसने कितने उतार-चढ़ाव और स्ट्रगल देखे.

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

विठाबाई का जन्म जुलाई 1935 में महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था. उनका परिवार सालों से पारंपरिक लोक कला और गीतों से जुड़ा था. विठाबाई ने बहुत ही छोटी उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते वह लावणी और तमाशा थियेटर की दुनिया का एक बड़ा नाम बन गईं. कला की दुनिया में उनके इसी बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 1957 और 1990 में दो बार देश के सर्वोच्च 'राष्ट्रपति पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.