Ekta Kapoor के खिलाफ जांच करेगी मुंबई पुलिस, वेब सीरीज के इस सीन को लेकर दर्ज हुआ था केस

Ekta Kapoor In Legal Trouble: एकता कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. उनकी वेब सीरीज के एक एपिसोड के सीन के चलते शिकायत दर्ज हुई थी. अब कोर्ट ने प्रोड्यूसर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: February 16, 2025 7:24 PM IST

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. उनकी एक वेब सीरीज के बोल्ड सीन को लेकर आपत्ति हुई और वह कानूनी शिकंजे में फंस गई. दरअसल, एकता कपूर पर आरोप है कि उनकी वेब सीरीज के एक एपिसोड में सेना के जवान को अनुचित सेक्सुअल एक्टिविटी करते दिखाया गया है. इसको लेकर पॉपुलर यूट्यूबर विकास पाकक ऊर्फ हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अब कोर्ट ने इस मामले में मुंबई पुलिस को आदेश दिया है कि एकता कपूर के खिलाफ जांच करके रिपोर्ट फाइल करे.

हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई थी शिकायत

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर, उनके पिता जितेंद्र और मां शोभा के अलावा उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. एकता कपूर के खिलाफ सीसीपी की धारा 202 के तहत दर्ज हुई शिकायत में मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ जांच करने का आदेश दिया और 9 मई को रिपोर्ट पेश करने को कहा है. दरअसल, एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज के एक एपिसोड में भारतीय सैनिकों के अपमान करने का आरोप है. वकील अली काशिफ खान देशमुख की एफआईआर के मुताबिक, ऑल्ट बालाजी की एक वेब सीरीज के एपिसोड में सेना के जवान को अनुचित सेक्सुअल एक्टिविटी करते दिखाया गया है. शिकायत में कहा गया कि हिंदुस्तानी भाऊ को मई 2020 में इसके बारे में पता चला था. जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई.

एकता कपूर के खिलाफ है ये शिकायत

शिकायत में कहा गया कि प्रोड्यूसर ने वेब सीरीज में इंडियन आर्मी की वर्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ सेक्सुअल एक्ट में दिखाकर हमारे देश की गरिमा और गौरव को गलत तरीके से पेश किया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी ऑल्ट बालाजी पर इसी तरह के सवाल उठाए गए हैं. सोशल मीडिया और अन्य लोगों ने एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को लेकर घेरा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.