हे भगवान...! आखिर एकता कपूर को खुद को क्यों कहा 'मेंटल', 'जजमेंटल है क्या' के टाइटल पर फिर छिड़ गई जंग

ये फिल्म अपने नाम को लेकर भी खासा चर्चाओं में रही थी।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 12, 2019 2:08 PM IST

फिल्म एंड टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर चर्चाओं में है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया है। बीते दिनों फिल्म के एक गाने की लॉन्चिंग के वक्त पर कंगना रनौत और एक पत्रकार के बीच हुई झड़प इस कद्र बढ़ गई कि एक्ट्रेस को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बैन कर दिया। पत्रकार संगठन की मांग थी कि कंगना रनौत अपने व्यवहार के लिए माफीनामा जारी करें। लेकिन इस पर एक्ट्रेस ने बीते दिन वीडियो जारी कर साफ कर दिया कि वो माफी नहीं मांगने वाली। इससे पहले कंगना रनौत स्टारर एकता कपूर की ये फिल्म अपने नाम को लेकर भी खासा चर्चाओं में रही थी।

पहले इस फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' रखा गया था। लेकिन इंडियन साइक्रेटिक एसोसिएशन ने इस फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुएसेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफ़सी) के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद इस फिल्म का नाम बदलकर 'मेंटल है क्या' से बदल कर 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से एकता कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया है कि दोबारा फिल्म के नाम को लेकर चर्चाएं होने लगी है।

‘जजमेंटल है क्या’ को नुकसान पहुंचने के डर से एकता कपूर ने जारी किया माफीनामा, कहा ‘मीडिया से हमारी गुजारिश...’

एकता कपूर ने हाल ही में एक ट्वीट कर यूजर्स से पूछा है कि, 'क्या हम दोबारा फिल्म का पुराना नाम रख सकते हैं, वो ज्यादा सूट करता था।' इस पर तुरंत ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि आप एक सीक्वल प्लान कर सकते हो... और दोनों में से कोई एक लीड स्टार के लिए ये नाम रखा जा सकता है।' इस पर एकता कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं एक्टिंग भी कर सकती हूं... मैं मैंटल हो गई हूं।'

पत्रकारों ने किया कंगना रनौत को बायकॉट करने का फैसला, एकता कपूर को लिखा लेटर, कहा- 'जजमेंटल... को नहीं मिलेगी कोई कवरेज'

इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'मैम प्लीज आप एक्ट न करें, नहीं तो दर्शक आपकी एक्टिंग देख मेंटल हो जाएंगे।'

देखिए ट्वीट्स-

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघर पहुंच रही है। पहले इस तारीख को ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' रिलीज होनी थी लेकिन कंगना रनौत की फिल्म से क्लैश को बचाते हुए एक्टर ने अपनी फिल्म की तारीख प्रीपोन्ड कर दी थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...