Shreyas Talpade Play former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंगना रनौत की ये फिल्म 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि के बीच लगी 'इमरजेंसी' पर आधारित होगी। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी किया था, जिसमें कंगना रनौत को इंदिरा गांधी के किरदार में देखा गया था। टीजर को दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला है। कंगना रनौत के अलावा फिल्म के कई ऐसे किरदार हैं, जिन्हें मेकर्स धीरे-धीरे लोगों के बीच पेश कर रहे हैं। कंगना रनौत ने खुलासा करते हुए बताया है कि फिल्म में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार श्रेयस तलपड़े निभाएंगे। कंगना रनौत ने फिल्म से उनका फ्रेश लुक भी शेयर किया है।
कंगना रनौत ने फिल्म में श्रेयस के लुक को रिवील करते हुए 'इमरजेंसी' का एक नया पोस्टर साझा किया। अदाकारा ने कैप्शन दिया है, 'श्रेयस तलपड़े को 'इमरजेंसी' में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में प्रेजेंट करना एक सच्चे राष्ट्रवादी, जिनका राष्ट्र के लिए प्यार और गौरव था और जो आपातकाल के समय एक युवा नेता थे।' मेकर्स ने श्रेयस तलपड़े को ऑनबोर्ड लेने से पहले अनुपम खेर को भी फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता जेपी नारायण की भूमिका में दिखाई देंगे।
श्रेयस के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा था, 'वो अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे, जो उस समय एक युवा नेता थे, जब श्रीमती गांधी पहली बार प्रधानमंत्री बनी थीं। वह 'इमरजेंसी' के हीरोज में से एक थे। वो एक बहुमुखी अभिनेता थे। मुझे पर्सनल तौर पर लगता है कि अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस तलपड़े एकदम खरा उतरेंगे। हम खुशकिस्मत है कि इस किरदार के लिए हमें एक टैलेंटेड एक्टर मिला।'
Subscribe Now
Enroll for our free updates