Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Emraan Hashmi शूटिंग के दौरान हुए घायल, गर्दन पर गहरा कट देखकर फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Injured: इमरान हाशमी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है. बॉलीवुड एक्टर की गर्दन पर गहरी चोट लगी है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 7, 2024 10:11 PM IST

Emraan Hashmi शूटिंग के दौरान हुए घायल, गर्दन पर गहरा कट देखकर फैंस हुए परेशान

फिल्म के शूटिंग सेट से अक्सर खबरें आती रहती हैं कि ये स्टार घायल हो गया. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग बिजी हैं. उनके साथ फिल्म सेट पर हादसा हो गया है और वह घायल हो गए. इसके बाद इमरान हाशमी को डॉक्टर के पास ले जाया गया. इमरान हाशमी के गले पर कट लग गया है और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस परेशान हो गए हैं. इमरान हाशमी के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

फिल्म 'गुडाचारी 2' के दौरान इमरान हाशमी संग हुआ हादसा

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के स्टार इमरान हाशमी फिल्म 'गुडाचारी 2' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म के दौरान इमरान हाशमी घायल हो गए हैं जब वह एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे. फिल्म 'गुडाचारी 2' की शूटिंग में उनके गर्दन में चोट लग गई. इमरान हाशमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि उनकी गर्दन पर चोट लगी है. वहीं, उनके गर्दन पर पट्टी बंधी हुई है. इमरान हाशमी की चोट वाली तस्वीरें देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस चिंतित हो गए और अपने पसंदीदा एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. फैंस इमरान हाशमी की वायरल फोटोज पर कमेंट भी कर रहे हैं.

TRENDING NOW

इमरान हाशमी के अपकमिंग प्रोजेक्ट

इमरान हाशमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं. इमरान हाशमी तेलुगू फिल्म 'गुडाचारी 2' में काम कर रहे हैं. इसके अलावा बताया जा रहा है कि वह एक और साउथ मूवीज में नजर आने वाले हैं. इमरान हाशमी के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.इमरान हाशमी पिछली बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'शोटाइम 2' में नजर आए थे. अगर फिल्म की बात जाए तो साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' में विलेन के रोल में नजर आए थे.