Emraan Hashmi Awarapan 2 Leaked Look: साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' (Awarapan) उस समय भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इसकी कहानी ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. ऐसे में मेकर्स ने जैसे ही इसके सीक्वल (Awarapan 2) का ऐलान किया वैसे ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट की नई लहर दौड़ गई, लेकिन इस मूवी की शूटिंग शुरू होते ही मेकर्स के लिए एक ऐसी खबर आई जिसने पूरी टीम की रातों की नींद उड़ा दी है.
मेकर्स ने रातोंरात लिया बड़ा फैसला
दरअसल, 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की जैसे ही शूटिंग शुरू हुई वैसे ही इसके सेट से इमरान हाशमी के लुक की फोटोज और वीडियो लीक हो गई है. इन फोटोज के सामने आने के बाद प्रोडक्शन टीम ने रातोंरात जो कदम उठाया अब वो चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, सेट से फोटो और वीडियो लीक होने की खबर मेकर्स के कानों तक पहुंची वैसे ही सेट पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतते हुए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई.
TRENDING NOW
लीक के बाद सख्त हुए मेकर्स
'आवारापन 2' के सेट से लीक हुए विजुअल्स में इमरान हाशमी का बदला हुआ लुक देखने को मिला, जिससे प्रोडक्शन यूनिट काफी टेंशन में आ गई है. प्रोडक्शन से जुड़े सोर्स के मुताबिक, राजस्थान के सांभर और उसके आसपास शूटिंग लोकेशन पर सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है. जो तस्वीरें कुछ ही घंटों में वायरल हो गईं, उन्हें प्रमोशनल कैंपेन में इतनी जल्दी सामने नहीं आना था. इंटरनल सोर्स की मानें तो मेकर्स खुद कुछ समय बाद इमरान हाशमी की लुक जारी करते. हालांकि, अब उनकी फोटोज लीक होने के बाद प्रोडक्शन सख्त हो गया है.
प्रोडक्शन ने सेट पर लगाई ये पाबंदी
प्रोडक्शन ने शूटिंग सेट पर फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है और लोकेशन के आसपास की एक्टिविटीज पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी गैर-जरूरी एक्सेस को रोकने के लिए कुछ खास इलाकों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. बता दें कि, शूटिंग लोकेशन के पास रहने वाले लोकल लोगों ने टेरेस सीक्वेंस के कई वीडियोज और फोटोज लीक कर दिए थे. जिसकी वजह से फिल्म के प्रोडक्शन टीम को ये सख्त कदम उठाने पड़े.
Awarapan 2 कौन सा रोल निभा रहे हैं इमरान हाशमी?
आपको बता दें कि, इमरान हाशमी की 'आरावापन 2' साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' का सीक्वल है. फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित के रोल मे नजर आएंगे. वहीं उनके साथ दिशा पाटनी दिखाई देंगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates