After KK Passes Away Emraan Hasmi Trend on Twitter: सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ यानी केके बॉलीवुड के जाने माने गायक थे। आप इनको नाम से भले न जानते हो लेकिन इनके गाने आपने जरूर सुने होंगे। कल रात यानी 31 जून को केके का निधन हो गया। इस खबर को जानने के बाद हर को हैरान-परेशान नजर आ रहा है। ट्वीटर पर फैंस इनको खूब याद कर रहे है। लेकिन कृष्णकुमार कुनाथ के निधन के बाद एक नाम ट्रेंड कर रहा है, वो है बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी। आपको बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह है। तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला। Also Read - केके पर विवादित बयान देने वाले सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
क्यों ट्रेंड हो रहे है इमरान हाशमी
कृष्णकुमार कुनाथ यानी केके ने वैसे तो बॉलीवुड के कई गाने गए है, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा गाने एक्टर इमरान हाशमी फिल्मों में गाए है। केके के रोमांटिक सॉन्ग हरदम चर्चा में रहे है। केके और इमरान हाशमी दोनों ने पिछले दो दशक में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। इस लिस्ट में ‘जरा सा’, ‘दिल इबादत’, ‘पिया आए ना’ से लेकर ‘बीते लम्हें’ तक शामिल है। इन गानों में अवाज केके ने दी थी और कैमरे पर हमको इमरान हाशमी नजर आए थे। इन दोनों की इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। इसी वजह से केके के निधन के बाद इमरान हाशमी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है। Also Read - Mumbai Saga Box Office Collection Day 3: John Abraham-Emraan Hashmi नहीं कर पाए धमाका, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने से रुपये
फैंस ने बोली ये बात
कृष्णकुमार कुनाथ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके गाने पोस्ट कर रहे है और केके को अपनी तरीके से याद कर रहे है। ट्विटर यूजर्स ने इमरान हाशमी और केके की जुगलबंदी की जर्नी को याद कर रहे हैं और उनके सॉन्ग की क्लिप को शेयर कर पुराने दिनों को याद कर रहे है। इन दोनों की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं। Also Read - मुंबई में हुआ प्रतीक-सान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, ऐसा था कपल का लुक, ये बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- Published: June 1, 2022 12:45 PM IST