Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source
Live

Entertainment News live: जिया खान केस में आज आएगा फैसला, सूरज को मिलेगी सजा या राहत?

Jiah khan suicide case: साल 2013 में जिया खान ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। आज इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाने वाली है।

By: kumar sarash  |  Published: April 28, 2023 12:49 PM IST

Entertainment News live: जिया खान केस में आज आएगा फैसला, सूरज को मिलेगी सजा या राहत?

Entertainment News live: सीबीआई की एक विशेष अदालत अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। साल 2013 में जिया खान ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अभी सूरज जमानत पर बाहर है और इस मामले में आज अंतिम फैसला आना है।

Live Blog

Apr 28th 2023

  • 12:49 pm

    जिया खान सुसाइड मामले में आया फैसला

    जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया है। सूरज पंचोली को इस केस में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

  • 11:13 am

    वायरल हुआ जिया खान का सुसाइड नोट

    एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड नोट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

  • 10:45 am

    जिया खान केस में आज आएगा फैसला

    कोर्ट आज जिया खान सुसाइड मामले में फैसला सुनाने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मामले में सूरज पंचोली को राहत मिलती है या नहीं..


About the Author

Kumar Sarash