Entertainment News Of The Day 20th September: 20 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया था। अजय देवगन के चित्रगुप्त के रोल से कायस्थ समाज नाराज हो गया है। अब मध्य प्रदेश में फिल्म को बैन को करने की मांग उठी है। दिवंगत अभिनेता किशोर कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन हो गया। भारती जाफरी फिल्म एक्ट्रेस थीं और कई फिल्मों में काम किया था। राम चरण और जूनियर की फिल्म 'आरआरआर' 24 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म जापान में रिलीज होने वाली है। जापान में ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज की जाएगी। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
अजय देवगन की 'थैंक गॉड' बैन करने की मांग
अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया था। अजय देवगन के चित्रगुप्त के रोल से कायस्थ समाज नाराज हो गया है। अब मध्य प्रदेश में फिल्म को बैन को करने की मांग उठी है। एमपी के मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म के सीन पर आपत्ति जताई है।
किशोर कुमार की बेटी का निधन
दिवंगत अभिनेता किशोर कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन हो गया। इसकी जानकारी नंदिता दास ने दी है। भारती जाफरी फिल्म एक्ट्रेस थीं और कई फिल्मों में काम किया था। बताते चलें की भारती जाफरी ने सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी के साथ शादी की थी।
जापान में रिलीज होगी 'आरआरआर'
डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 24 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। फिल्म 'आरआरआर' अब जापान में रिलीज होने वाली है। जापान में ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज की जाएगी।
View this post on Instagram
वेब सीरीज 'कर्म युद्ध' का ट्रेलर रिलीज
आशुतोष राणा, सतीश कौशिक और पाउली दाम की क्राइम वेब सीरीज 'कर्म युद्ध' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज के सभी एपिसोड 30 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिए जाएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी कोलकाता के रॉय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।
करण जौहर ने कहा- कौन बनेगा सारा अली खान का शौहर?
करण जौहर और सारा अली खान हाल ही में एयरपोर्ट स्पॉट हुए थे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी से जमकर मस्ती की। करण जौहर ने कहा कि आपको सारा की शायरी सुननी चाहिए। इस पर बात आगे बढ़ती है और आखिरी में करण जौहर कहते हैं कि कौन बनेगा सारा का शौहर? करण जौहर और सारा अली खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates